व्यापार

खुशखबरी… इन 4 बैंकों ने ग्राहकों को दिया तोहफा, सस्ता कर दिया लोन

मुंबई

6 जून को भारतीय रिजर्व बैंक ने एक बड़ा फैसला लेते हुए रेपो रेट को 50 बेसिस पॉइंट कम कर दिया, जिसके बाद रेपो रेट घटकर अब 5.50 फीसदी पर आ चुका है. वहीं RBI के इस फैसले के बाद बैंकों ने भी लोन पर ब्‍याज करना शुरू कर दिया है. PNB और बैंक ऑफ इंडिया समेत कुछ बैंकों ने अपने ब्‍याज दर को कम कर दिया है. ऐसे में लोन लेने वालों को बड़ी राहत मिलेगी और जिनका लोन पहले से चल रहा है, उनकी भी ईएमआई कम हो जाएगी.

कल शेयर बाजार बंद होने के बाद पंजाब नेशनल बैंक और बैंक ऑफ इंडिया ने दरों में कटौती का एलान किया था. इससे पहले रिजर्व बैंक के एलान के कुछ देर बाद ही करूर वैश्य बैंक ने भी कर्ज दरों को सस्ता करने का एलान किया था. अगर आपने इन बैंकों से होम लोन लिया है तो आपके बैंक की ईएमआई कम हो जाएगी.

पंजाब नेशनल बैंक ने घटाया ब्‍याज
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने कहा कि रिजर्व बैंक के द्वारा रेपो दरों में कटौती के बाद बैंक ने रेपो लिंक्ड लैंडिग रेट्स में कटौती की है और दरों को 8.85 फीसदी से घटाकर 8.35 फीसदी कर दिया है. बैंक के मुताबिक MCLR और बेस रेट्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है. नई दरें 9 जून से लागू होंगी. शुक्रवार के कारोबार में स्टॉक एक फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ 110.15 के स्तर पर बंद हुआ है.

Bank Of India के तहत ब्‍याज
वहीं बैंक ऑफ इंडिया ने शेयर बाजार को जानकारी दी है कि रेपो दरों में कटौती के साथ रेपो बेस्ड लैंडिंग रेट्स में 6 जून से बदलाव किए गए हैं. कटौती के बाद आरबीएलआर  8.85 फीसदी से घटकर 8.35 फीसदी कर दी गई है. शुक्रवार को स्टॉक में हल्की बढ़त देखने को मिली और स्टॉक 124.3 के स्तर पर बंद हुआ.

करूर वैश्‍य बैंक ने भी घटाया ब्‍याज
इससे पहले करूर वैश्‍य बैंक ने शुक्रवार को एमसीएलआर यानी मर्जिनल कॉस्‍ट ऑफ फंड बेस्‍ड लैंडिंग रेट्स में कटौती का ऐलान किया है. बैंक की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, 6 महीने की MCLR और 12 महीने की MCLR में कटौती की गई है. जानकारी के मुताबिक, 6 महीने की MCLR को 9.9 फीसदी से घटाकर 9.8 फीसदी कर दिया गया है. जबकि 1 साल के एमसीएलआर को 10 फीसदी से घटाकर 9.8 फीसदी किया गया है.

इंडियन बैंक ने भी घटाया ब्‍याज
इंडियन बैंक ने बताया कि मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी के द्वारा पॉलिसी रेपो रेट में आधा फीसदी की कटौती को देखते हुए बैंक ने रेपो बेंचमार्क रेट्स में संशोधन किया है. रेपो लिंक्ड बेंचमार्क लैंडिंग रेट्स 8.7 फीसदी से घटकर 8.2 फीसदी किए गए हैं. नई दरें 9 जून 2025 से लागू होंगी.

अब घर और वाहन लोन होंगे सस्ते

पीएनबी ने बताया कि इस कटौती के बाद होम लोन की ब्याज दरें 7.45% प्रति वर्ष से शुरू होंगी। वाहन लोन की दरें 7.8% प्रति वर्ष से शुरू होंगी। यह कदम ग्राहकों की ईएमआई को और सस्ता बना देगा।
आरबीआई का बड़ा कदम: 50 बेसिस पॉइंट की कटौती

इससे पहले भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने रेपो रेट को 6.00% से घटाकर 5.50% कर दिया। साथ ही, कैश रिजर्व रेश्यो (CRR) में भी 100 बेसिस पॉइंट की कटौती करते हुए इसे 3% कर दिया गया, जिससे बैंकों के पास ₹2.5 लाख करोड़ अतिरिक्त कैश उपलब्ध हो गई।
मौद्रिक नीति समिति का फैसला

गवर्नर संजय मल्होत्रा की अध्यक्षता वाली छह-सदस्यीय मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने 5-1 के बहुमत से यह निर्णय लिया। समिति में तीन बाहरी सदस्य भी शामिल थे।
अब तक 2025 में 100 बीपीएस की कटौती

2025 में आरबीआई अब तक कुल 100 आधार अंक की ब्याज दर कटौती कर चुका है।

    फरवरी में 25 बीपीएस
    अप्रैल में 25 बीपीएस
    जून में 50 बीपीएस
    यह मई 2020 के बाद पहली बार इतनी निरंतर कटौती हुई है।

'तटस्थ' बना मौद्रिक नीति रुख

आरबीआई ने अपनी मौद्रिक नीति का रुख ‘अनुकूल’ (accommodative) से बदलकर ‘तटस्थ’ (neutral) कर दिया है। इसका मतलब है कि आगे चलकर ब्याज दरें बढ़ भी सकती हैं या और घट भी सकती हैं, यह सब आर्थिक आंकड़ों पर निर्भर करेगा।
सीमित है आगे की कटौती की गुंजाइश

गवर्नर संजय मल्होत्रा ने संकेत दिया कि आगे दरों में कटौती की गुंजाइश सीमित हो सकती है, क्योंकि अर्थव्यवस्था को सहारा देने के साथ-साथ महंगाई पर भी नियंत्रण जरूरी है।
जल्द अन्य बैंक भी कर सकते हैं ऐलान

पीएनबी की तरह अन्य सरकारी और प्राइवेट सेक्टर के बैंक भी जल्द ही लोन दरों में कटौती की घोषणा कर सकते हैं, जिससे व्यापक स्तर पर उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है।

 

Tags

RO No. 13169/ 31

RO No. 13098/ 20

PRATYUSHAASHAKINAYIKIRAN.COM
Editor : Maya Puranik
Permanent Address : Yadu kirana store ke pass Parshuram nagar professor colony raipur cg
Email : puranikrajesh2008@gmail.com
Mobile : -91-9893051148
Website : pratyushaashakinayikiran.com