राज्यों से

यूपी के ग्रेटर नोएडा की एक सोसाइटी में मारपीट, दिखी भाजपा विधायक की बेटी की दबंगई

नोएडा 
यूपी के ग्रेटर नोएडा की एक सोसाइटी में मारपीट हो गई। इस मारपीट की वजह है गाड़ी भिड़ना। दरअसल, यह लड़ाई तब हुई है जब एक गाड़ी ने दूसरे गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। इस मारपीट का आरोप दादरी से बीजेपी विधायक तेजपाल नागर की बेटी प्रियंका भाटी और उसकी महिला साथियों पर लगा है।

आपको बता दें कि पूरा मामला जिले के सूरजपुर थाना क्षेत्र की पूर्वांचल हाईट सोसाइटी का है। इस मामले को लेकर अतुल कुमार गुप्ता कहा कहना है कि उनकी पत्नी और उनकी बेटी पास के मार्केट में गाड़ी से गईं थीं। जब वह अपनी सोसाइटी की तरफ आने लगीं तो उन्हें रास्ते में गाड़ी लगाकर दो महिलाओं ने रोक लिया। इस दौरान महिलाओं ने बताया कि उनकी गाड़ी में टक्कर मारी गई है। हालांकि, जब मेरी बेटी और बहू घर आ गईं तो कुछ देर बाद ही एक गाड़ी में जबरन तीन महिलाएं घर मे घुस आईं और उन्होंने जमकर मारपीट करनी शुरू कर दी। जिससे दोनों घायल हो गईं। इसके बाद महिलाएं मौके से भाग गईं।

अतुल गुप्ता का आरोप है कि उनकी बेटी पत्नी से मारपीट करने वाली कोई और नहीं बल्कि दादरी विधायक तेजपाल नागर की बेटी प्रियंका भाटी हैं। मारपीट करने के दौरान प्रियंका के साथ उनकी महिला साथी भी थीं। फिलहाल इस मामले में पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस ने दोनों का मेडिकल कराया है और जांच पड़ताल करने के बाद इस पूरे मामले में कार्रवाई करने की बात कह रही है।

RO No. 13169/ 31

RO No. 13098/ 20

PRATYUSHAASHAKINAYIKIRAN.COM
Editor : Maya Puranik
Permanent Address : Yadu kirana store ke pass Parshuram nagar professor colony raipur cg
Email : puranikrajesh2008@gmail.com
Mobile : -91-9893051148
Website : pratyushaashakinayikiran.com