मध्यप्रदेश

कोल्ड ब्लडेड मर्डर का प्लान… राजा मर्डर केस पर कंगना रनौत ने सोनम को बताया बेवकूफ औरत

 इंदौर /नई दिल्ली

 इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में लगातार नए खुलासे सामने आ रहे हैं। इस सनसनीखेज मामले में पत्नी सोनम पर ही पूरी साजिश के आरोप लगे हैं। 23 मई से लापता सोनम करीब 17 दिन बाद यूपी के गाजीपुर से पकड़ी गई। उसने खुद पुलिस के सामने सरेंडर किया। अब मेघालय पुलिस सोनम को ट्रांजिट रिमांड पर शिलॉन्ग ले जा रही है। इस बीच पूरे मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत रिएक्ट किया है। उन्होंने राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में सोनम को जमकर सुनाया। उन्होंने सोनम को बेवकूफ करार दिया।
सोनम रघुवंशी को कंगना ने कहा- बेवकूफ औरत

हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा सीट से सांसद कंगना रनौत अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर राजा और सोनम रघुवंशी की तस्वीर के साथ एक स्टोरी शेयर की। बीजेपी सांसद ने अपने नोट में इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण, क्रूर, जघन्य और सबसे बढ़कर बेतुका करार दिया। कंगना रनौत ने लिखा, 'यह कितना बेतुका है! महिला शादी के लिए मना नहीं कर सकती क्योंकि वह अपने ही माता-पिता से डरती है लेकिन वह सुपारी किलर के साथ एक कोल्ड ब्लडेड मर्डर का प्लान बना सकती है।'

'कितना बेतुका और बेवकूफी भरा कदम था…'

कंगना रनौत ने आगे लिखा कि यह घटना लगातार मेरे दिमाग में चल रहा है लेकिन मैं इसे समझ नहीं पा रही हूं। उफ्फ अब सिरदर्द हो रहा है। वह तलाक भी नहीं ले सकती या अपने प्रेमी के साथ भाग भी नहीं सकती। कंगना ने कहा कि कितना क्रूर, जघन्य और सबसे बढ़कर कितना बेतुका और बेवकूफी भरा कदम था। ऐसे बेवकूफ लोगों को कभी भी हल्के में नहीं लेना चाहिए। वो किसी भी समाज के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं।

राजा रघुवंशी हत्याकांड पर बीजेपी सांसद का कमेंट

बीजेपी सांसद ने कहा कि हम अक्सर उन पर हंसते हैं और सोचते हैं कि वो नुकसान नहीं पहुंचाएंगे, लेकिन यह सच नहीं है। बुद्धिमान लोग अपने भले के लिए दूसरों को नुकसान पहुंचा सकते हैं लेकिन याद रखें कि एक बेवकूफ व्यक्ति को पता नहीं होता कि वह क्या कर रहा है। अपने आस-पास के बेवकूफों के प्रति बहुत सचेत रहें। बता दें कि 11 मई को राजा रघुवंशी और सोनम की शादी हुई थी। इसके बाद वो मेघालय हनीमून मनाने पहुंचे थे। शिलॉन्ग में हनीमून के लिए जाने का टिकट भी सोनम ने ही कराया था।

सोनम को गिरफ्तार कर शिलॉन्ग ले जा रही मेघालय पुलिस

पुलिस के अब किए गए खुलासे पर गौर करें तो राजा रघुवंशी के मर्डर की साजिश सोनम ने ही रची। इसमें उसके कथित प्रेमी राज कुशवाह के भी शामिल होने के आरोप हैं। इस मामले में सोनम ने तीन लोगों को सुपारी दी थी। पुलिस ने अब तक इस हत्याकांड में 5 लोगों की गिरफ्तारी की है। सोनम को बिहार के रास्ते शिलॉन्ग ले जाया जा रहा।

RO No. 13169/ 31

RO No. 13098/ 20

PRATYUSHAASHAKINAYIKIRAN.COM
Editor : Maya Puranik
Permanent Address : Yadu kirana store ke pass Parshuram nagar professor colony raipur cg
Email : puranikrajesh2008@gmail.com
Mobile : -91-9893051148
Website : pratyushaashakinayikiran.com