देश

अहमदाबाद से लंदन जा रहा विमान हादसे का शिकार, ब्रिटेन के 53, पुर्तगाल के 7 और कनाडा के एक यात्री सवार थे

अहमदाबाद
अहमदाबाद से लंदन जा रहा विमान हादसे का शिकार हो गया। 242 लोगों को लेकर लंदन जा रहे प्लेन में अलग-अलग देशों के लोग सवार थे। इस प्लेन में ब्रिटेन के 53, पुर्तगाल के 7 और कनाडा के एक यात्री सवार थे। बाकी सभी यात्री भारत के नागरिक थे। इस प्लेन में सवार सभी यात्रियों की नाम समेत लिस्ट सामने आई है। लिस्ट में सभी यात्रियों की डिटेल साझा की गई है। इसके साथ ही उनके देश का नाम भी बताया गया है।

हादसे में भारत के कुल 169 नागरिक सवार थे। हादसे वाले प्लेन में 12 क्रू मेंबर भई सवार थे। इस हादसे के बाद अब तक 50 शव बरामद किए जा चुके हैं। शव जली हुई अवस्था में हैं। शवों की पहचान नहीं हो पा रही है। इस हादसे को लेकर जानकारी सामने आई है कि प्लेन को टेक ऑफ करने से पहले जांच की गई थी लेकिन कोई कमी नहीं मिली। टेक ऑफ करने के बाद पायलट ने मेडे कॉल दी थी, जिसमें यह संकेत दिया जाता है कि प्लेन खतरनाक स्थिति में है। हालांकि, इस कॉल के बाद प्लेन को बहुत कम वक्त मिला और 242 लोगों को लेकर लंदन जा रहा विमान नीचे आकर एक बिल्डिंग से टकरा गया।

इस हादसे के बाद यात्रियों के परिजनों के लिए एक पैसेंजर हेल्पलाइन साझा की है। यात्री के परिजन जानकारी के लिए हॉट लाइन नंबर 1800 5691 444 पर संपर्क कर सकते हैं। इस हादसे में घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

 

Tags

RO No. 13169/ 31

RO No. 13098/ 20

PRATYUSHAASHAKINAYIKIRAN.COM
Editor : Maya Puranik
Permanent Address : Yadu kirana store ke pass Parshuram nagar professor colony raipur cg
Email : puranikrajesh2008@gmail.com
Mobile : -91-9893051148
Website : pratyushaashakinayikiran.com