देश

इजरायल-ईरान तनाव के बीच एयर स्पेस बंद, मुंबई से लंदन जा रहे एअर इंडिया प्लेन को लौटना पड़ा

मुंबई 

 शुक्रवार को आसमान में फिर से डर फैल गया। दरअसल, शुक्रवार सुबह मुंबई से लंदन के लिए निकली एयर इंडिया की फ्लाइट AIC129 वापस मुंबई लौट आई। यह फ्लाइट समय पर ही लंदन के लिए रवाना हुई थी। लेकिन कुछ देर बाद इसे वापस मुंबई की ओर मोड़ना पड़ा।

फ्लाइट को वापस बुलाने का कारण ईरान में बने हालात हैं। ईरान ने अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है। इसलिए फ्लाइट को वापस लौटना पड़ा। एयर इंडिया ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कुछ और फ्लाइट्स को भी या तो डायवर्ट कर दिया है या वापस बुला लिया है। एयर इंडिया ने कहा, 'यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए, एयर इंडिया की कई उड़ानें या तो डायवर्ट की जा रही हैं या अपने मूल स्थान पर लौट रही हैं।'

मिडिल ईस्ट एयरस्पेस बंद, पायलट ने लिया लौटने का फैसला

यह फ्लाइट सुबह 8:36 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लंदन हीथ्रो के लिए रवाना हुई थी. उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही हाइड्रॉलिक सिस्टम में तकनीकी गड़बड़ी की सूचना सामने आई. हालांकि बाद में यह साफ हुआ कि असल वजह मिडिल ईस्ट में एयरस्पेस बंद होना था.

इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए भीषण हमले के बाद ईरान, तेहरान और सीरिया का एयरस्पेस पूरी तरह से बंद कर दिया गया है. फ्लाइट जब ईरानी एयरस्पेस के पास पहुंची, तो पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क कर वापसी का निर्णय लिया. विमान को मुंबई एयरपोर्ट के आसमान में कुछ देर तक चक्कर लगाने के बाद सुरक्षित रूप से लैंड कराया गया.

यात्रियों को भेजा जाएगा अन्य विमान से

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाइट की तकनीकी जांच की जा रही है। एयर इंडिया ने यात्रियों को आश्वासन दिया है कि उन्हें जल्द ही दूसरे विमान से लंदन भेजा जाएगा. यह घटना ऐसे समय में हुई है जब पूरा देश अहमदाबाद विमान हादसे के दर्द से उबरने की कोशिश कर रहा है, जिसमें 241 यात्रियों और क्रू की मौत हो चुकी है.

एहतियात और अंतरराष्ट्रीय स्थिति बनी चिंता का विषय

फ्लाइट की वापसी ने साफ कर दिया है कि मिडिल ईस्ट में जारी सैन्य संघर्ष और एयरस्पेस प्रतिबंध वैश्विक विमानन संचालन को सीधे प्रभावित कर रहे हैं. एयरलाइंस अब नई उड़ान योजनाओं और मार्गों की समीक्षा कर रही हैं ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

किस फ्लाइट की क्या स्थिति?

AI130: लंदन से मुंबई आ रही थी, उसे वियना भेज दिया गया है।
AI102: न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही थी, उसे शारजाह भेज दिया गया है।
AI116: न्यूयॉर्क से मुंबई आ रही थी, उसे जेद्दा भेज दिया गया है।
AI2018: लंदन से दिल्ली आ रही थी, उसे मुंबई भेज दिया गया है।
AI129: मुंबई से लंदन जा रही थी, वह वापस मुंबई लौट रही है।
AI119: मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही थी, वह वापस मुंबई लौट रही है।
AI103: दिल्ली से वाशिंगटन जा रही थी, वह वापस दिल्ली लौट रही है।
AI106: नेवार्क से दिल्ली आ रही थी, वह वापस दिल्ली लौट रही है।
AI188: वैंकूवर से दिल्ली आ रही थी, उसे जेद्दा भेज दिया गया है।
AI101: दिल्ली से न्यूयॉर्क जा रही थी, उसे फ्रैंकफर्ट/मिलान भेज दिया गया है।
AI126: शिकागो से दिल्ली आ रही थी, उसे जेद्दा भेज दिया गया है।
AI132: लंदन से बेंगलुरु आ रही थी, उसे शारजाह भेज दिया गया है।
AI2016: लंदन से दिल्ली आ रही थी, उसे वियना भेज दिया गया है।
AI104: वाशिंगटन से दिल्ली आ रही थी, उसे वियना भेज दिया गया है।
AI190: टोरंटो से दिल्ली आ रही थी, उसे फ्रैंकफर्ट भेज दिया गया है।
AI189: दिल्ली से टोरंटो जा रही थी, वह वापस दिल्ली लौट रही है।

यात्रियों की सुरक्षा के चलते लिया निर्णय

कई फ्लाइट्स को अपने रास्ते बदलने पड़े हैं। कुछ फ्लाइट्स जहां से चली थीं, वहीं वापस आ रही हैं। यह सब यात्रियों की सुरक्षा के लिए किया जा रहा है। ईरान में जो कुछ हो रहा है, उसकी वजह से यह फैसला लेना पड़ा।

RO No. 13169/ 31

RO No. 13098/ 20

PRATYUSHAASHAKINAYIKIRAN.COM
Editor : Maya Puranik
Permanent Address : Yadu kirana store ke pass Parshuram nagar professor colony raipur cg
Email : puranikrajesh2008@gmail.com
Mobile : -91-9893051148
Website : pratyushaashakinayikiran.com

जनसम्पर्क विभाग – आरएसएस फीड