मध्यप्रदेश

बालाघाट में सुरक्षाबल की बड़ी कार्रवाई, पुलिस और हॉक फोर्स ने 4 नक्सलियों को मार गिराया, सर्च ऑपरेशन जारी

 बालाघाट

मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई एक मुठभेड़ में 4 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। यह मुठभेड़ पचामा दादर के पहाड़ी क्षेत्र में हुई। पिछले कुछ समय से बालाघाट जिले में नक्सली गतिविधियां बढ़ी थीं और इस मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सूत्रों के अनुसार, इस मुठभेड़ में तीन महिला नक्सली और एक पुरुष नक्सली मारे गए।

पुलिस ने की हथियारों की बरामदगी

मध्य प्रदेश पुलिस और हॉक फोर्स ने इस मुठभेड़ में महत्वपूर्ण हथियार बरामद किए, जिनमें एक ग्रेनेड लॉन्चर और एसएलआर शामिल हैं। यह पुलिस की नक्सल उन्मूलन के प्रयासों में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। मारे गए नक्सलियों से हथियारों के अलावा अन्य उपकरण भी मिले हैं। फिलहाल, मुठभेड़ के बाद सर्च ऑपरेशन जारी है और शवों की बरामदगी की उम्मीद जताई जा रही है।

नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों कर रहे लगातार कार्रवाई

यह मुठभेड़ बालाघाट जिले के लांजी थाना क्षेत्र के आसपास हुई, जहां पहले भी कई बार नक्सली गतिविधियों की खबरें आई थीं। इससे पहले भी पुलिस चौकी डाबरी में माओवादियों के साथ मुठभेड़ हुई थी, जिसमें सुरक्षाबलों ने जवाबी फायरिंग कर नक्सलियों को भगाने में सफलता प्राप्त की थी। इस मुठभेड़ में 20 से 30 राउंड फायरिंग की गई थी।

आदित्य मिश्रा की अगुवाई में मिली बड़ी सफलता

बालाघाट में नक्सल उन्मूलन के लिए नए एसपी आदित्य मिश्रा की अगुवाई में यह बड़ी सफलता मिली है। मिश्रा ने नक्सलियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की योजना बनाई है और उनकी कोशिशों से पुलिस को इस मुठभेड़ में सफलता मिली है। नक्सलियों के खिलाफ जारी इस अभियान से राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन को उम्मीद है कि जल्द ही इस खतरे को पूरी तरह समाप्त किया जा सकेगा। 

जवानों की बड़ी सफलता
मिशन 2026 के मद्देनजर इसे हॉक फोर्स और बालाघाट पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। जहां लगातार एक्शन से नक्सलियों के मारे जाने के साथ ही उनके मंसूबो को नाकामयाब करने में पुलिस और फोर्स लगातार जुटी हुई है। हाल ही में नवागत पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्र ने बालाघाट एसपी का पदभार ग्रहण किया हैं। जिसमें उन्होंने मिशन 2026 को प्राथमिकता बताते हुए बालाघाट ने नक्सलवाद से उन्मूलन की बात कही थी। वहीं पद संभालने के 1 सप्ताह के भीतर ही बालाघाट पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

मिशन के लिए तैयार जवान
इससे पहले भी पुलिस चौकी डाबरी में माओवादियों के साथ मुठभेड़ हुई थी, जिसमें सुरक्षाबलों ने जवाबी फायरिंग कर नक्सलियों को भगाने में सफलता प्राप्त की थी। इस मुठभेड़ में 20 से 30 राउंड फायरिंग की गई थी। सुरक्षाबल के जवान नक्सलियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की योजना बनाई है और उनकी कोशिशों से पुलिस को इस मुठभेड़ में सफलता मिली है। नक्सलियों के खिलाफ जारी इस अभियान से राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन को उम्मीद है कि जल्द ही इस खतरे को पूरी तरह समाप्त किया जा सकेगा।

मुठभेड़  में 4 नक्सली ढेर हुए हैं- ADG पंकज श्रीवास्तव

ADG पंकज श्रीवास्तव ने इस मामले पर आधिकारिक जानकारी दी है. बालाघाट नक्सली मुठभेड़ मामले में उन्होंने कहा कि अब तक कुल 4 नक्सली ढेर हुए हैं. 3 महिला 1 पुरुष नकस्ली की मारे जाने की पुष्टी की है. नक्सलियों के पास से 1 ग्रेनेड लॉन्चर 1 SLR और खाने- पीने के समान थे. जिसे बरामद कर लिया गया है. नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन अभी जारी…

 

RO No. 13169/ 31

RO No. 13098/ 20

PRATYUSHAASHAKINAYIKIRAN.COM
Editor : Maya Puranik
Permanent Address : Yadu kirana store ke pass Parshuram nagar professor colony raipur cg
Email : puranikrajesh2008@gmail.com
Mobile : -91-9893051148
Website : pratyushaashakinayikiran.com