खेल

15 जून को दिल्ली में ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ होगा आयोजन

नई दिल्ली
उत्तर-पूर्वी दिल्ली से सांसद और प्रसिद्ध अभिनेता-गायक मनोज तिवारी राजधानी दिल्ली में आयोजित होने जा रहे 'फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल' के 27वें संस्करण की शान बढ़ाएंगे। यह आयोजन 15 जून को इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में किया जाएगा, जो फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (पीईएफआई) के सहयोग से आयोजित हो रहा है।

इस कार्यक्रम में अन्य प्रमुख हस्तियों में पीईएफआई अध्यक्ष डॉ. एके बंसल (द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता और पूर्व भारतीय हॉकी कोच), 1992 एशियन मैराथन चैंपियन डॉ. सुनीता गोडारा, पीईएफआई के राष्ट्रीय सचिव डॉ. पीयूष जैन, इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंसेज़ के प्रोफेसर व निदेशक (खेल) डॉ. त्रिभुवन राम नारायण और सोनिया विहार वॉटर स्पोर्ट्स क्लब सोसाइटी दिल्ली के स्विमिंग कोच मनजीत शेखावत शामिल होंगे।

इस साइक्लिंग ड्राइव का आयोजन देशभर के 500 से अधिक स्थानों पर एक साथ किया जाएगा, जिसमें सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की राजधानियां, साई क्षेत्रीय केंद्र, राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र, साई ट्रेनिंग सेंटर्स, खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और खेलो इंडिया सेंटर्स भी शामिल हैं। इस मुहिम में 15,000 से अधिक नागरिकों के भाग लेने की संभावना है।

'फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल' अभियान की शुरुआत दिसंबर 2024 में युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया द्वारा की गई थी। तब से यह अभियान देशभर में 10,000 से अधिक स्थानों पर आयोजित हो चुका है, जिसमें 3.5 लाख से अधिक लोग भाग ले चुके हैं।

इससे पहले आयोजित कार्यक्रमों में भारतीय सेना के जवान, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, भारतीय रेल और लवलीना बोरगोहेन, संग्राम सिंह, नीतू घंघास, सावित्री बूरा, पेरिस पैरालंपिक पदक विजेता नितेश कुमार, मनीषा रामदास, रुबिना फ्रांसिस, सिमरन शर्मा जैसी खेल हस्तियां और राहुल बोस, अमित सियाल, शारवरी वाघ, मधुरिमा तुली और गुल पनाग जैसी फिल्मी हस्तियां भी भाग ले चुकी हैं।

यह पहल युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया, माय बाइक्स और माय भारत के सहयोग से आयोजित की जाती है, जिसका उद्देश्य भारत में फिटनेस को बढ़ावा देना है।

 

RO No. 13169/ 31

RO No. 13098/ 20

PRATYUSHAASHAKINAYIKIRAN.COM
Editor : Maya Puranik
Permanent Address : Yadu kirana store ke pass Parshuram nagar professor colony raipur cg
Email : puranikrajesh2008@gmail.com
Mobile : -91-9893051148
Website : pratyushaashakinayikiran.com