मध्यप्रदेश

संपादक विष्णु त्रिपाठी को माधवराव सप्रे सम्मान

भोपाल
 21 जून को संपादक विष्णु प्रकाश त्रिपाठी को ‘माधवराव सप्रे सम्मान’ से विभूषित किया जाएगा। यह प्रतिष्ठित सम्मान माधवराव सप्रे स्मृति समाचारपत्र संग्रहालय एवं शोध संस्थान भोपाल द्वारा दिया जाएगा। यह सम्मान राष्ट्रीय स्तर पर ख्यातिलब्ध पत्रकार को प्रदान किया जाता है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य सभा के उपसभापति हरिवंश होंगे। अध्यक्षता भारतीय प्रेस परिषद के सदस्य एवं वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश दुबे करेंगे। मुख्य वक्ता माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के कुलगुरु विजय मनोहर तिवारी होंगे।

माधवराव सप्रे संग्रहालय 21 जून से हिंदी पत्रकारिता की द्विशताब्दी समारोह शृंखला का शुभारंभ करने जा रहा है। यह हिंदी पत्रकारिता का 200वां साल है। सप्रे संग्रहालय के निदेशक अरविंद श्रीधर ने बताया कि समारोह में माधवराव सप्रे के साथ ‘महेश गुप्ता सृजन सम्मान’ से डा. विजय अग्रवाल और इस वर्ष से प्रारंभ किए जा रहे ‘मनोज पाठक न्यू मीडिया पुरस्कार से पत्रकार राकेश मालवीय को सम्मानित किया जाएगा।

‘डिजिटल युग में हिंदी पत्रकारिता की चुनौतियां’ पर राज्य सभा के उप सभापति, चिंतक-संपादक-लेखक हरिवंश का व्याख्यान होगा। पत्रकारिता की द्विशताब्दी पर ‘उदंत मार्तंड’ के हवाले से हिंदी पर आधार वक्तव्य विजयदत्त श्रीधर देंगे। बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे माधवराव सप्रे मध्य प्रदेश के दमोह के पथरिया में जन्मे माधवराव सप्रे बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे।

कुशल संपादक, प्रकाशक, शिक्षक, कथाकार, निबंधकार, अनुवादक के रूप में उनकी ख्याति थी। उन्होंने छत्तीसगढ़ के पेंड्रा से ‘छत्तीसगढ़ मित्र’ का प्रकाशन प्रारंभ किया। 1905 में हिंदी ग्रंथ प्रकाशन-मंडली की स्थापना की। 13 अप्रैल, 1907 से ‘हिंदी केसरी’ का प्रकाशन आरंभ किया। बाल गंगाधर तिलक की गीता रहस्य का हिंदी में अनुवाद किया। आर्थिक शब्दावली के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और विज्ञान शब्दकोष का संपादन किया।

RO No. 13169/ 31

RO No. 13098/ 20

PRATYUSHAASHAKINAYIKIRAN.COM
Editor : Maya Puranik
Permanent Address : Yadu kirana store ke pass Parshuram nagar professor colony raipur cg
Email : puranikrajesh2008@gmail.com
Mobile : -91-9893051148
Website : pratyushaashakinayikiran.com

जनसम्पर्क विभाग – आरएसएस फीड