खेल

20 जून से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले जो रूट ने भारतीय टीम को दी चेतावनी, टीम का रिकॉर्ड दमदार

नई दिल्ली
इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट एक बार फिर से एक बड़ी सीरीज के लिए तैयार हैं। वे शुक्रवार 20 जून से शुरू हो रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में मेजबान टीम के लिए अहम खिलाड़ी होंगे। इस सीरीज से पहले जो रूट ने भारतीय टीम को चेतावनी भी दी है। उनका कहना है कि घरेलू परिस्थितियों में इंग्लैंड की टीम का रिकॉर्ड दमदार है। जो रूट ने दावा किया है कि इंग्लैंड की टीम मजबूत है, लेकिन भारतीय टीम भी सर्वगुण संपन्न है और ये सीरीज बहुत दिलचस्प होने वाली है, जिसकी शुरुआत लीड्स से हो रही है।

जो रूट के लिए अभी की चुनौती ये है कि वे भारतीय टीम के गेंदबाजों को घुटनों पर लाएं और फिर उनका टारगेट होगा कि नवंबर-दिसंबर में होने वाली एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों का दम निकालें। जो रूट इस समय 13,006 रनों के साथ टेस्ट मैचों में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं, लेकिन जल्द वे टॉप 2 में प्रवेश कर सकते हैं, क्योंकि उनको नंबर दो बनने के लिए 400 से भी कम रन चाहिए। सचिन तेंदुलकर 15,921 रनों के साथ पहले स्थान पर हैं।

पहले टेस्ट मैच से पहले स्काई स्पोर्ट्स से बात करते हुए जो रूट ने कहा, "आप केवल उत्साहित हो सकते हैं। ये वो सीरीज हैं, जिसके लिए आप खेलते हैं। हमारे सामने जो अवसर हैं, वे बहुत बड़े हैं। आप जानते हैं कि एशेज आ रही है और आपसे इसके बारे में पूछा जाएगा। लोग इंडिया सीरीज में होने वाली चीजों को उससे जोड़ने की कोशिश करेंगे, लेकिन आपको एक शानदार टीम के खिलाफ काम करना है। आप सभी प्रारूपों में एक टीम के रूप में भारत की प्रगति को देखें, तो पाएंगे कि उन्होंने सभी आधारों को कवर कर लिया है। उनके पास शानदार पेस अटैक,, प्रतिभाशाली बल्लेबाज और बहुत मजबूत स्पिन अटैक है।"

उन्होंने आगे कहा, "वे दुनिया में कहीं भी प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं, लेकिन घरेलू मैदान पर हमारा रिकॉर्ड शानदार है, जिससे सीरीज दिलचस्प होगी। हम आत्मविश्वास के साथ इस सीरीज में उतरेंगे, लेकिन उनके योगदान को भी हम सम्मान देंगे।" भारत के खिलाफ 30 टेस्ट मैचों में उन्होंने 58.08 की औसत से 2,846 रन बनाए हैं, जिसमें 10 शतक और 11 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 218 है। भारत के खिलाफ घरेलू परिस्थितियों में रूट का बल्लेबाजी औसत 74.95 तक पहुंच जाता है। उन्होंने 15 टेस्ट और 25 पारियों में सात शतक और पांच अर्द्धशतक के साथ 1,574 रन बनाए हैं।

 

RO No. 13169/ 31

RO No. 13098/ 20

PRATYUSHAASHAKINAYIKIRAN.COM
Editor : Maya Puranik
Permanent Address : Yadu kirana store ke pass Parshuram nagar professor colony raipur cg
Email : puranikrajesh2008@gmail.com
Mobile : -91-9893051148
Website : pratyushaashakinayikiran.com

जनसम्पर्क विभाग – आरएसएस फीड