मनोरंजन

राजा सोमेश्वर की भूमिका निभाना अत्यंत समृद्ध अनुभव रहा :रोनित रॉय

मुंबई,

बॉलीवुड अभिनेता रोनित रॉय का कहना है कि सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के ऐतिहासिक ड्रामा ‘चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान’ में राजा सोमेश्वर की भूमिका निभाना उनके लिये अत्यंत समृद्ध अनुभव रहा है।

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का भव्य शो ' चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान’ अपनी दमदार कहानी, आकर्षक दृश्यों और प्रभावशाली अभिनय के साथ दर्शकों का दिल जीत रहा है। भारत के महानतम शासकों में से एक की असाधारण गाथा को प्रस्तुत करते हुए, यह शो अब एक ऐतिहासिक मोड़ की ओर बढ़ रहा है।राज्याभिषेक का वह क्षण जब सम्राट सोमेश्वर (रोनित रॉय द्वारा अभिनीत किरदार) सिंहासन पर आसीन होंगे। यह घटना चौहान वंश के इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय का आरंभ करेगी।

अपने बड़े भाई के असमय निधन के बाद, राजा सोमेश्वर राज्य की विशाल जिम्मेदारियों को अपने कंधों पर उठाने के लिए आगे आते हैं। अटूट सिद्धांतों, न्यायप्रिय स्वभाव और रणनीतिक सूझ-बूझ के लिए प्रसिद्ध राजा सोमेश्वर एक ऐसे शासक हैं जो मूल्यों में रचे-बसे हैं और न्याय के लिए पूर्ण रूप से समर्पित हैं। जैसे ही उनका राज्याभिषेक होता है, सम्पूर्ण राज्य उन्हें आशा और श्रद्धा की दृष्टि से देखता है।अजमेर के राजवंश के लिए यह एक नए युग की शुरुआत है।

इस ट्रैक के बारे में बात करते हुए रोनित रॉय ने कहा , “राजा सोमेश्वर की भूमिका निभाना मेरे लिए एक अत्यंत समृद्ध अनुभव रहा। न केवल एक अभिनेता के रूप में बल्कि एक इंसान के तौर पर भी। वह एक ऐसे राजा हैं जिनमें गहरी ईमानदारी है, जो पूरे राज्य का भार शांत शक्ति और विवेक के साथ उठाते हैं। राज्याभिषेक का दृश्य शो में एक भावनात्मक मील का पत्थर है, जिसने मुझे व्यक्तिगत रूप से भी बहुत प्रभावित किया। एक अभिनेता के रूप में मैं हमेशा उन भूमिकाओं की ओर आकर्षित हुआ हूं जो मुझे भीतर से चुनौती देती हैं, और यह भूमिका निश्चित रूप से वैसी ही थी। मुझे याद है, जब मैं सेट पर राज्याभिषेक के दृश्य में खड़ा था। भव्य परिधान, भारी मुकुट, मंत्रोच्चार की गूंज और उस क्षण एक गहरा मौन था। ऐसा लगा मानो यह कोई दृश्य नहीं, बल्कि मंी वास्तव में एक ऐसे सम्राट की भूमिका में जी रहा हूं जिसकी हर चाल का अर्थ है। इस किरदार ने मुझे याद दिलाया कि मैंने अभिनय क्यों शुरू किया था।ऐसे किरदार निभाने के लिए जो कुछ महत्वपूर्ण कहें, और उन कहानियों का हिस्सा बनने के लिए जो वास्तव में मायने रखती हैं।”

चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान,सोमवार से शुक्रवार, शाम 7:30 बजे, केवल सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव पर प्रसारित होता है।

 

RO No. 13169/ 31

RO No. 13098/ 20

PRATYUSHAASHAKINAYIKIRAN.COM
Editor : Maya Puranik
Permanent Address : Yadu kirana store ke pass Parshuram nagar professor colony raipur cg
Email : puranikrajesh2008@gmail.com
Mobile : -91-9893051148
Website : pratyushaashakinayikiran.com

जनसम्पर्क विभाग – आरएसएस फीड