मनोरंजन

दंगल टीवी पर शुरू हुआ नया शो बड़े घर की छोटी बहू

मुंबई,

दंगल टीवी पर अपने दर्शकों के लिये नया शो बड़े घर की छोटी बहू लेकर आया है। टीवी की दुनिया में श्रेष्ठ पारिवारिक मनोरंजन की पहचान बन चुका दंगल टीवी अपने नए धारावाहिक 'बड़े घर की छोटी बहू'को दंगल टीवी और दंगल प्ले ऐप के द्वारा दर्शकों तक पहुंचाने के लिए तैयार है। यह शो विशुद्ध भारतीय संस्कृति एवं मूल्यों और विचारधारा पर केंद्रित है। बड़े घर की छोटी बहू एक लड़की के पढ़ने की महत्त्वकांक्षा और संकल्प के रूढ़िवादी मानसिकता से होने वाले द्वन्द को बड़े ही भावनात्मक रूप से प्रस्तुत करता है। आज भी हमारे समाज में कई बार लड़की के अरमान को शादी और उसके पश्चात घरेलू ज़िम्मेदारी के नाम पर अनदेखा कर दिया जाता है।धारावाहिक "बड़े घर की छोटी बहू" में नारी के इस समसमायिक मुद्दे को उठाया गया है।

इस धारावाहिक में सोनल खिलवानी द्वारा नायिका अहाना रॉय का किरदार निभाया गया है। जो अपनी उच्च शिक्षा को जारी रखने की उम्मीद के साथ अपने वैवाहिक जीवन में प्रवेश करती है। हालांकि, उसे जल्द ही अपने ससुराल वालों की उन अपेक्षाओं का सामना करना पड़ता है, जो उससे अपने सपनों को पूरा करने के बजाय पूरी तरह से एक घरेलू एक कर्तव्यनिष्ठ पत्नी के कर्तव्यों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए मजबूर करते है।

अपने किरदार के बारे में जानकारी देते हुए सोनल खिलवानी ने बताया, "अहाना एक ऐसा किरदार है जो हमारे समाज की उन सभी महिलाओं का प्रतिनिधित्व करता है – जिनके पास शादी से परे सपने हैं। मुझे उसकी यात्रा को जीवंत करने का सौभाग्य मिला है और मुझे उम्मीद है कि यह परिवारों को शिक्षा को एक साझा लक्ष्य के रूप में देखने के लिए प्रेरित करेगा, न कि बलिदान के रूप में।"

कहानी के नायक अर्जुन जिसका किरदार अधिक मेहता ने निभाया है खुद को अपने परिवार की परंपराओं को बनाए रखने और अपनी पत्नी के सपनों का साथ देने के बीच फंसा हुआ पाता है।

अधिक मेहता ने बताया, "अर्जुन परंपरा और बदलाव के चौराहे पर खड़ा है। इस किरदार को निभाना एक अलग ही समृद्ध अनुभव रहा है, और मुझे यह देखकर खुशी हुई कि इस शो के प्रोमो ने पहले ही दर्शकों के दिलों को छू लिया है। मुझे वास्तव में उम्मीद है कि यह परिवारों के भीतर इस तरह के विषयों पर एक सार्थक बातचीत को बढ़ावा देगा।"

शो में अनिता कुलकर्णी, दुर्गा देवी की भूमिका में हैं, जो सख्त हैं और पितृसत्तात्मक परंपराओं का पालन करती हैं, और रितु चौहान एक महत्वपूर्ण भूमिका में हैं, जो पारिवारिक नाटक को और गहराई प्रदान करती हैं।

बड़े घर की छोटी बहू रात 9:30 बजे सोमवार से शनिवार तक केवल दंगल टीवी पर प्रसारित होगा और दंगल प्ले पर कभी भी स्ट्रीम करने के लिए उपलब्ध है।

 

RO No. 13169/ 31

RO No. 13098/ 20

PRATYUSHAASHAKINAYIKIRAN.COM
Editor : Maya Puranik
Permanent Address : Yadu kirana store ke pass Parshuram nagar professor colony raipur cg
Email : puranikrajesh2008@gmail.com
Mobile : -91-9893051148
Website : pratyushaashakinayikiran.com

जनसम्पर्क विभाग – आरएसएस फीड