राज्यों से

सीएम योगी भदोही जिले के दौरे पर, कलेक्ट्रेट में करेंगे समीक्षा बैठक

भदोही

सीएम योगी आदित्यनाथ आज भदोही जिले के दौरे पर रहेंगे। प्रस्तावित दौरे के मुताबिक सीएम दोपहर 1:35 बजे भदोही पहुंचेंगे। उसके बाद कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक करेंगे। इस दौरान विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था पर चर्चा करेंगे।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में लेंगे भाग
कलेक्ट्रेट परिसर का स्थलीय निरीक्षण करने के बाद CM योगीवृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लेंगे और एक पेड़ की महत्ता पर चर्चा करेंगे। बताया जा रहा है कि समीक्षा बैठक के बाद सीएम योगी क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे।

सीएम योगी के भदोही दौरे को लेकर सारी तैयारियां कर ली गई है। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। समीक्षा बैठक मद्देनजर सभी अधिकारियों ने अपने स्तर पर तैयारियां कर ली है। शहर में बैरिकेडिंग और अतिरिक्त फोर्स तैनात हैं।

RO No. 13169/ 31

RO No. 13098/ 20

PRATYUSHAASHAKINAYIKIRAN.COM
Editor : Maya Puranik
Permanent Address : Yadu kirana store ke pass Parshuram nagar professor colony raipur cg
Email : puranikrajesh2008@gmail.com
Mobile : -91-9893051148
Website : pratyushaashakinayikiran.com

जनसम्पर्क विभाग – आरएसएस फीड