मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम…शिवपुरी-श्योपुर में रेड अलर्ट, भोपाल-जबलपुर में भी गिरेगा पानी

भोपाल 

मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री के बाद से लगातार तेज बारिश का दौर जारी है कई जिलों में झमाझम बारिश से नदी-नाले उफान में आ गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के ऊपर से टर्फ गुजरने की वजह से बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है।  मंगलवार को ग्वालियर, चंबल, सागर, भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर संभाग के 24 जिलों में अति भारी या भारी बारिश की संभावना है। शिवपुरी-श्योपुर में रेड, जबकि बाकी हिस्से में ऑरेंज और यलो अलर्ट है। शिवपुरी-श्योपुर में अगले 24 घंटे में 8 इंच से ज्यादा पानी गिर सकता है। ग्वालियर, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पांढुर्णा, बालाघाट में अति भारी यानी, 4 इंच तक बारिश हो सकती है। इंदौर, उज्जैन, भिंड, मुरैना, शाजापुर, देवास, रतलाम, विदिशा, रायसेन, सागर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला में भारी बारिश होने की संभावना है। भोपाल, जबलपुर समेत अन्य जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है।

मौसम विभाग के मुताबिक, शिवपुरी-श्योपुर में अगले 24 घंटे में 8 इंच से ज्यादा पानी गिर सकता है। ग्वालियर, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पांढुर्णा, बालाघाट में अति भारी यानी, 4 इंच तक बारिश हो सकती है। इंदौर, उज्जैन, भिंड, मुरैना, शाजापुर, देवास, रतलाम, विदिशा, रायसेन, सागर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला में भारी बारिश होने की संभावना है। भोपाल, जबलपुर समेत अन्य जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है।

शिवपुरी में सबसे ज्यादा 2 इंच पानी गिरा
प्रदेश में सोमवार को 20 से अधिक जिलों में तेज बारिश का दौर जारी रहा। शिवपुरी में सबसे ज्यादा 2 इंच पानी गिर गया। नौगांव (छतरपुर) में सवा इंच, नरसिंहपुर-खरगोन में पौन इंच बारिश हुई। भोपाल, ग्वालियर, नर्मदापुरम, दमोह, जबलपुर, खजुराहो, मंडला, सागर, सतना, टीकमगढ़, बालाघाट, बड़वानी, गुना, रायसेन, श्योपुर, अशोकनगर, टीकमगढ़, मऊगंज में भी कभी तेज तो कभी हल्की बारिश हुई।

टर्फ-साइक्लोनिक सर्कुलेशन की एक्टिविटी
मौसम विभाग की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि प्रदेश के ऊपर से एक टर्फ गुजर रही है। वहीं, साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी एक्टिव है। इस वजह से प्रदेश में अति भारी या भारी बारिश का अलर्ट है। अगले चार दिन तक कई संभागों में तेज बारिश हो सकती है। 

अगले 4 दिन ऐसा रहेगा मौसम

24 जूनः शिवपुरी-श्योपुर में अति भारी बारिश का रेडअलर्ट है। अगले 24 घंटे में यहां 8 इंच से ज्यादा पानी गिर सकता है। ग्वालियर, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पांढुर्णा, बालाघाट में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। भिंड, मुरैना, उज्जैन, शाजापुर, इंदौर, देवास, रतलाम, विदिशा, रायसेन, सागर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला में भारी बारिश होने की संभावना है। भोपाल, जबलपुर समेत अन्य जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है।

25 जून: विदिशा, रायसेन, पांढुर्णा, बालाघाट में अति भारी बारिश होने की संभावना है। रतलाम, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, उज्जैन, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला में भारी बारिश का अलर्ट है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर समेत प्रदेश के अन्य हिस्से में बारिश का यलो अलर्ट है।

26 जूनः शाजापुर, गुना, अशोकनगर, विदिशा, बैतूल, सिवनी, बालाघाट, डिंडौरी, अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, सीधी और सिंगरौली में भारी बारिश हो सकती है। बाकी जिलों में भी बारिश का दौर बना रहेगा।

27 जून: भोपाल, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, विदिशा, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर और शहडोल में भारी बारिश का अलर्ट है। बाकी जिलों में भी बारिश होने की संभावना है। 

एमपी के 20 जिलों में बारिश, शिवपुरी में सबसे ज्यादा 2 इंच पानी गिरा प्रदेश में सोमवार को 20 से अधिक जिलों में तेज बारिश का दौर जारी रहा। शिवपुरी में सबसे ज्यादा 2 इंच पानी गिर गया। नौगांव (छतरपुर) में सवा इंच, नरसिंहपुर-खरगोन में पौन इंच बारिश हुई। भोपाल, ग्वालियर, नर्मदापुरम, दमोह, जबलपुर, खजुराहो, मंडला, सागर, सतना, टीकमगढ़, बालाघाट, बड़वानी, गुना, रायसेन, श्योपुर, अशोकनगर, टीकमगढ़, मऊगंज में भी कभी तेज तो कभी हल्की बारिश हुई।

शिवपुरी जिले में भारी बारिश के चलते कोलारस के लुकवासा में ज्ञान स्थली स्कूल के आवासीय परिसर में जलभराव हो गया। वहां फंसे कुछ टीचर्स समेत लोगों को निकालने के एसडीईआरएफ की टीम को मौके पर बुलाना पड़ा। हॉस्टल से दो बच्चों समेत 10 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया।

श्योपुर जिले में भारी बारिश के चलते पार्वती नदी उफान पर रही। बड़ौदा के पास कुहंजापुर पुलिया पर पानी ऊपर आने से श्योपुर-बारां हाईवे बंद हो गया। गुना में रेलवे अंडर ब्रिज में पानी भरने से सिलेंडर लोड ट्रक डूब गया।

शिवपुरी में एक घर में आकाशीय बिजली गिरने से घर के खिड़कियों में दरारें आ गईं। वहीं, अशोकनगर जिले में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश ने जन जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। सोमवार को मुंगावली में भारी बारिश के कारण घरों में पानी घुस गया। गुना में भी यही हालात रहे।

Tags

RO No. 13169/ 31

RO No. 13098/ 20

PRATYUSHAASHAKINAYIKIRAN.COM
Editor : Maya Puranik
Permanent Address : Yadu kirana store ke pass Parshuram nagar professor colony raipur cg
Email : puranikrajesh2008@gmail.com
Mobile : -91-9893051148
Website : pratyushaashakinayikiran.com