खेल

इंग्लैंड को एकमात्र झटका जैक क्रॉली के रूप में लगा, प्रसिद्ध कृष्णा ने भारत को दिलाई पहली सफलता

लीड्स 
भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच लीड्स के मैदान पर खेला जा रहा है। आज मुकाबले का पांचवां और आखिरी दिन है। इंग्लैंड के सामने 371 रनों का मुश्किल टारगेट है। फिलहाल, इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में बेन डकेट (106)* और ओली पोप (4)* बल्लेबाजी कर रहे हैं। इंग्लैंड को अभी तक एकमात्र झटका जैक क्रॉली (65) के रूप में लगा है। दिन के पहले सेशन में इंग्लैंड ने बिना विकेट खोए 96 रन जोड़े। सोमवार को भारत की दूसरी पारी 364 रनों पर सिमटी थी। वहीं, भारत के 471 रनों के जवाब में इंग्लैंड ने पहली पारी में 465 रन बनाए। भारतीय टीम अगर आज जीतने में कामयाब रही तो लंबे समय से चल आ रहा एक सूखा समाप्त होगा। दरअसल, भारत ने पिछले 35 सालों में इंग्लैंड में कभी भी सीरीज का पहला टेस्ट मैच नहीं जीता है।

इंग्लैंड की दूसरी पारी 192/1 (43 ओवर)*
भारत की दूसरी पारी 364/10 (96 ओवर)
भारत की पहली पारी 471/10 (113 ओवर)
इंग्लैंड की पहली पारी 465/10 (100.4 ओवर)

भारत को दिलाई पहली सफलता
प्रसिद्ध कृष्णा ने भारत को पहली सफलता दिलाई है। उन्होंने 43वें ओवर में जैक क्रॉली को केएल राहुल के हाथों कैच कराया। कॉली ने 126 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 65 रनों की पारी खेली। उन्होंने बेन डकेट (106)* के साथ 188 रनों की साझेदारी की।

Tags

RO No. 13169/ 31

RO No. 13098/ 20

PRATYUSHAASHAKINAYIKIRAN.COM
Editor : Maya Puranik
Permanent Address : Yadu kirana store ke pass Parshuram nagar professor colony raipur cg
Email : puranikrajesh2008@gmail.com
Mobile : -91-9893051148
Website : pratyushaashakinayikiran.com

जनसम्पर्क विभाग – आरएसएस फीड