ज्योतिष

वास्तु के अनुसार, घर के लिए शुभ होती है पेंडुलम क्लॉक

हर किसी के घर में घड़ी का इस्तेमाल होता है। घड़िया बहुत तरीके की आती है और कुछ लोग तो इन्हें पसंद के साथ तो कुछ कमरे या इंटीरियर के साथ मैचिंग कर लगाना पसंद करते हैं। घड़ी सिर्फ समय बताने का काम नहीं करती बल्कि ये हमारे जीवन में चल रहे समय पर भी अपना असर डालती है। हर एक व्यक्ति चाहता है कि उसके जीवन में सुख शांति बनी रहे और समृद्धि का वास बना रहे। दरअसल हमारे आसपास की चीज़े हमारी सोच, हमारी ऊर्जा पर बहुत असर डालती है। कई बार ये चीज़ें ही डिसाइड करती है कि हमारा आगे का समय कैसा रहेगा। वास्तु शास्त्र में हर एक चीज़ के बारे में बताया गया है और साथ ही उनसे होने वाले सकारात्मक और नकारात्मक प्रभावों के बारे में भी। ऐसे में जब बात घड़ी की हो रही हो तो घर के लिए सही घड़ी का चुनाव बेहद ज़रुरी हो जाता है। तो आइए जानते हैं कि बेशुमार फायदा लेने के लिए घर में किस तरह पेंडुलम क्लॉक लगानी चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार माना जाता है कि घड़ी जिंदगी में सकारात्मक और संतुलन दोनों ला सकती है। ऐसे में बताया गया है कि घर में पेंडुलम क्लॉक घर में लगाना सही होता है।

वास्तु के अनुसार, पेंडुलम क्लॉक घर के लिए शुभ होती है और माना जाता है कि इसके पेंडुलम से डोलने से घर में पॉजिटिव एनर्जी पैदा होती है क्योंकि घड़ी का पैंडुलम दाएं और बाएं तरफ एक निश्चित रूप से चलता रहता है और कहा जाता है कि इस से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और यहीं ऊर्जा व्यक्ति के जीवन पर प्रभाव डालती है। वास्तु के अनुसार इस तरह की घड़ी घर में लगाने से घर से संतुलन तो आता ही है साथ ही धन दौलत में भी स्थिरता बनी रहती है। साथ ही परिवार के सभी सदस्यों के लिए तरक्की के रास्ते भी खुलते हैं। मान्यता ये भी है कि इस तरह की घड़ी घर में लगाने से घर में सुख शांति का वास बना रहता है।

घड़ी को किस दिशा में लगाना चाहिए
वास्तु के अनुसार, पेंडुलम वाली घड़ी को घर में लगाने के लिए पूर्व और उत्तर दिशा सबसे शुभ मानी जाती है। क्योंकि ऐसा माना जाता है कि पूर्व और उत्तर दिशा पॉजिटिविटी से भरी होती है और इस दिशा में घड़ी लगाना सबसे फायदेमंद होता है। हालांकि सिर्फ पेंडुलम घड़ी ही नहीं बाकी आकार की घड़ियों के लिए भी ये दिशा सबसे अच्छी होती है।

किस रंग की घड़ी लगानी चाहिए
वास्तु के अनुसार घड़ी का रंग भी बहुत मायने रखता है। घर में जब भी कोई घड़ी लगाए तो ध्यान रखें की घड़ी सुनहरी, पीले और सफेद रंग की हो तो वो ज्यादा शुभ होता है और इसका फायदा भी उतना ही होता है। कहते हैं इस तरह के रंग की घड़ी घर में लगाने से लाभ मिलता है और जीवन में सौभाग्य बढ़ता है और सकारात्मक ऊर्जा का वास बना रहता है। इसके अलावा पेंडुलम घड़ी के बाकी के फायदे की बात करें तो हर एक घंटे के बाद ये घड़ी आवाज़ करती है जिस से व्यक्ति को समय का पता चलता रहता है और साथ ही ध्यान केंद्रित रहता है।

RO No. 13169/ 31

RO No. 13098/ 20

PRATYUSHAASHAKINAYIKIRAN.COM
Editor : Maya Puranik
Permanent Address : Yadu kirana store ke pass Parshuram nagar professor colony raipur cg
Email : puranikrajesh2008@gmail.com
Mobile : -91-9893051148
Website : pratyushaashakinayikiran.com