Home देश IIT खड़गपुर ने परीक्षा के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट जारी की,...

IIT खड़गपुर ने परीक्षा के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट जारी की, नोटिफिकेशन के जरिए दी जानकारी

3
0

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT), खड़गपुर ने इंजीनियरिंग कोर्सेस में एडमिशन के लिए होने वाले जेईई एडवांस 2021 के बारे में नोटिफिकेशन जारी किया है। इंस्टीट्यूट ने नोटिफिकेशन जारी कर परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट और परीक्षा के बारे में जानकारी दी।

इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत

जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को कक्षा 10वीं की मार्कशीट/ बर्थ सर्टिफिकेट और कक्षा 12वीं की मार्कशीट की जरूरत होगी। वहीं एसटी, एससी, ईडब्ल्यूएस आदि कैटेगरी के कैंडिडेट्स को आवेदन करने के लिए जाति प्रमाणपत्र सबमिट करना होगा।

कौन कर सकता है अप्लाई

जेईई मेन 2021 में क्वालिफाई टॉप 2.50 लाख कैंडिडेट्स जेईई एडवांस के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा 12वीं या समकक्ष परीक्षा फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स सब्जेक्ट के साथ पास करना अनिवार्य है। ध्यान दें कि 2019 या उससे पहले कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा में पास करने वाले कैंडिडेट्स जेईई एडवांस- 2021 के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं।

एप्लीकेशन फीस

महिला- 1400 रुपए
एसटी/एससी/पीडब्ल्यूडी – 1400 रुपए
अन्य- 2800 रुपए