मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और छत्तीसगढ़ में किसान सत्याग्रह के प्रणेता बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव की 18 जुलाई को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव के योगदान को याद करते हुए श्री बघेल ने कहा कि ‘बाबू साहेब‘ दृढ़ता और संकल्प के प्रतीक थे। उन्होंने छत्तीसगढ़ में सामाजिक जन-जागरण और स्वतंत्रता आंदोलन की अलख जगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव के नेतृत्व में शोषण और अन्याय के विरूद्ध किसानों ने ‘कंडेल नहर सत्याग्रह‘ किया। छत्तीसगढ़ में संगठित जनशक्ति का यह अभूतपूर्व प्रदर्शन था। मुख्यमंत्री ने कहा कि माटीपुत्र बाबू छोटे लाल श्रीवास्तव के विचार मूल्य हमारी धरोहर हैं, जो हमें हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।
मुख्यमंत्री ने बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव को उनकी पुण्यतिथि पर किया नमन
July 17, 2021
1 Min Read
You may also like
About the author
NEWSDESK

RO No. 13169/ 31
RO No. 13098/ 20
PRATYUSHAASHAKINAYIKIRAN.COM
Editor : Maya Puranik
Permanent Address : Yadu kirana store ke pass Parshuram nagar professor colony raipur cg
Email : puranikrajesh2008@gmail.com
Mobile : -91-9893051148
Website : pratyushaashakinayikiran.com
जनसम्पर्क विभाग – आरएसएस फीड
-
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर में अग्नि दुर्घटना में दिवंगत नागरिकों को दी श्रद्धांजलि
Source: MPinfo Hindi News Published on 2026-03-18
-
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को समग्र मराठी समाज ने समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में गुढ़ी भेंटकर नववर्ष मनाना आरंभ किया।
Source: MPinfo Hindi News Published on 2026-03-18
-
जल गंगा संवर्धन अभियान को सफल बनाने के लिए स्थानीय निकाय हों सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Source: MPinfo Hindi News Published on 2026-03-18
-
लोक निर्माण विभाग अंतर्गत विकास कार्यों के लिए 4,525 करोड़ रूपये की स्वीकृति
Source: MPinfo Hindi News Published on 2026-03-17
-
मानवता और सहअस्तित्व भारतीय संस्कृति की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Source: MPinfo Hindi News Published on 2026-03-17




