Home देश साल में दो बार होगी ICSE, ISC की परीक्षा, स‍िबेलस में भी...

साल में दो बार होगी ICSE, ISC की परीक्षा, स‍िबेलस में भी हुई कटौती

1
0

काउंसिल फॉर दी इंडियन स्‍कूल सर्ट‍िफिकेट एग्‍जामिनेशन (CISCE) ने साल 2022 की बोर्ड परीक्षा के लिये ICSE (कक्षा 10),  ISC (कक्षा 12) के सिलेबस में कटौती की है और साथ ही साल में दो बार परीक्षा आयोजित करने का फैसला लिया है. पहले सेमेस्टर की परीक्षा नवंबर में और दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा मार्च या अप्रैल में होगी. दोनों परीक्षाओं के परीक्षा पैटर्न में भी बदलाव किया गया है. पहला सेमेस्टर एक बहुविकल्पीय प्रश्न पत्र होगा, जबकि दूसरा सेमेस्टर उस समय की महामारी की स्थिति के आधार पर ऑफलाइन या ऑनलाइन मोड में आयोजित किया जाएगा. बोर्ड ने नया पाठ्यक्रम अपनी आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जारी किया है. छात्रों को ICSE और ISC बोर्ड परीक्षा का नया पाठ्यक्रम CISCE वेबसाइट के पब्‍ल‍िकेशन (publications) सेक्‍शन में मिल जाएगा.

कोविड-19 की स्‍थ‍िति को देखते हुए स्‍कूल और कॉलेजों में कक्षाएं फिलहाल नहीं चल रही हैं. जिन राज्‍यों ने 10वीं और 12वीं की कक्षाएं शुरू की हैं, वह भी अल्‍टरनेट दिनों में चलाई जा रही हैं. ऐसे में CISCE ने छात्रों की सहूलियत के लिये सिलेबस में कटौती कर दी है.

बोर्ड के अनुसार सिलेबस में कटौती तो की गई है, लेकिन इसकी क्‍वालिटी के साथ कोई समझौता नहीं किया गया है. CISCE बोर्ड परीक्षा 2022 एक नये फॉर्मेट में होगी. एकेडमिक सेशन दो सेमेस्‍टर में विभाजित होगा. हर सेशन में 50 प्रतिशत सिलेबस कवर होगा.