मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में आंगनबाड़ी की दाल में निकली इल्ली, गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा

शिवपुरी
करैरा कस्बे में शनिवार को बच्चों के पोषण आहार की दाल में महिलाओं ने इल्ली देखीं तो वार्ड में हंगामा खड़ा हो गया। महिलाओं ने मामले की शिकायत वार्ड में रहने वाली एक भाजपा नेत्री को दर्ज कराई। भाजपा नेत्री ने पूरे मामले से विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया। अधिकारियों ने मामले में नोटिस देने की बात कही है।

शिकायतों की नहीं हुई सुनवाई
जानकारी के अनुसार शनिवार को करैरा के वार्ड क्रमांक-4 की कुछ महिलाएं वार्ड क्रमांक-4 में रहने वाली भाजपा महिला मोर्चा की जिला कोषाध्यक्ष संगीता खत्री के पास पहुंचीं। उनका कहना था कि वार्ड के आंगनबाड़ी केंद्र पर आए दिन पोषण आहार कभी कीड़े तो कभी इल्ली निकलती हैं। कई बार शिकायत कर चुके हैं, कोई सुधार नहीं हो रहा। महिलाएं संगीता खत्री को अपने साथ आंगनबाड़ी केंद्र पर लेकर पहुंचीं।
 
महिलाओं ने आंगनबाडी केंद्र पर मचाया हंगामा
वहां देखा तो दाल में इल्ली तैर रही थीं। इस पर महिलाओं ने आंगनबाड़ी केंद्र पर हंगामा कर दिया। मौके पर आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषण आहार सप्लाई करने वाले समूह के कर्ताधर्ता तऊज खान भी पहुंच गए। संगीता खत्री के अनुसार उन्होंने इल्ली युक्त दाल को फिकवाया और बच्चों को खाने से रोका। महिलाओं ने आंगनबाडी केंद्र पर अक्सर ऐसा खाना मिलने के आरोप लगाए। इसके बाद मामले की शिकायत अधिकारियों को दर्ज कराई गई, जिस पर वह लोग भी केंद्र पर पहुंच गए।

संगीता खत्री, कोषाध्यक्ष, भाजपा महिला मोर्चा ने कहा मैं जब आंगनबाड़ी केंद्र पर पहुंची तो वहां दाल में इल्ली थीं। मैंने वह खाना बच्चों को नहीं खाने दिया। पूरा खाना फिकवा दिया, ऐसा खाना खाने से तो बच्चे बीमार पड़ सकते हैं। तऊज खान ने बताया कि वह 5 केंद्रों पर पोषण आहार भेजते हैं। ऐसे में निश्चित ही यह खाना अन्य केंद्र के बच्चों ने तो खा ही लिया होगा।

 

RO No. 13169/ 31

RO No. 13098/ 20

PRATYUSHAASHAKINAYIKIRAN.COM
Editor : Maya Puranik
Permanent Address : Yadu kirana store ke pass Parshuram nagar professor colony raipur cg
Email : puranikrajesh2008@gmail.com
Mobile : -91-9893051148
Website : pratyushaashakinayikiran.com

जनसम्पर्क विभाग – आरएसएस फीड