Home देश Gold Paste को कपड़े में छिपाकर द‍िल्‍ली ला रहा था तस्‍कर, CISF...

Gold Paste को कपड़े में छिपाकर द‍िल्‍ली ला रहा था तस्‍कर, CISF ने ऐसे पकड़ा

13
0

 केंद्रीय औद्योग‍िक सुरक्षा बल (CISF) की टीम ने कोलकाता एयरपोर्ट (Kolkata Airport) से एक ऐसे यात्री को पकड़ने में कामयाबी हास‍िल की है जोक‍ि कपड़ों में गोल्‍ड पेस्‍ट (Gold Paste) छुपाकर द‍िल्‍ली ले जा रहा था. सीआईएसएफ की टीम ने पकड़े गये यात्री से 1.740 क‍िलोग्राम गोल्‍ड पेस्‍ट बरामद क‍र ल‍िया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान अली मोहम्‍मद, राजस्‍थान के रूप में हुई है.

सीआईएसएफ प्रवक्ता की ओर से दी गई जानकारी के मुताब‍िक कोलकाता एयरपोर्ट (Kolkata Airport) पर तैनात इंस्पेक्टर अजय सिंह राठौड़ को एक यात्री पर शक हुआ. यात्री फ्लाइट नंबर G8-102 से कोलकाता से दिल्ली जाने वाला था. लेक‍िन इंस्‍पेक्‍टर ने उसको शक के आधार पर सिक्योरिटी होल्ड एरिया में जांच के लिए रोका. यात्री की गहन तलाशी ली गई तो उसके पास से 2 गोल्ड पेस्ट के पैकेट बरामद किये गये. इसे यात्री ने अपनी कमर के पास कपड़ों में छुपा कर रखा हुआ था. और उसकी सप्‍लाई द‍िल्‍ली में करने जा रहा था.

CISF ने यात्री से गोल्ड पेस्‍ट को बरामद कर उसको हिरासत में ले लिया. सीआईएसएफ की ओर से बरामद गोल्ड पेस्‍ट और आरोपी यात्री दोनों को कस्टम के हवाले कर दिया गया, जहां पर कस्टम उसे गिरफ्तार कर आगे की जांच में जुट गई है.

बताते चले क‍ि आजकल तस्‍करों ने गोल्‍ड की तस्‍करी करने का एक नया तरीका इजात क‍िया है. राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के सूत्रों की मानें तो विभिन्न अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर स्थापित मेटल डिटेक्टरों और एक्स-रे मशीनों को चकमा देने के लिए तस्करों द्वारा “पेस्ट फॉर्म” में सोना ले जाना एक नया तरीका न‍िकाला है.