Home छत्तीसगढ़ सिंचाई सुविधाओं के विस्तार से खेतों की बुझी प्यास : नहरों के...

सिंचाई सुविधाओं के विस्तार से खेतों की बुझी प्यास : नहरों के जीर्णाेद्धार से सिंचाई सुविधाओं का बढ़ रहा दायरा

1
0

छत्तीसगढ़ कृषि प्रधान राज्य होने के कारण इसकी अधकांश गतिविधियां खेती-किसानी से जुड़ी हैं। राज्य सरकार भी अपने कृषि के आधार को मजबूती देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। सुराजी गांव योजना के तहत नरवा, गरवा, घुरवा, बारी के विकास के साथ खेतों की प्यास बुझाने के लिए लगातार सिंचाई क्षमता का विस्तार किया जा रहा है। इसके लिए पुराने नहरों के जीर्णोद्धार के साथ नहर लाईनिंग के काम हो रहे हैं,जिससे हर खेत तक पानी पहंुचाया जा सके। जल संसाधन संभाग कांकेर में पिछले 2 सालों में 12 सिंचाई योजनाओं का काम पूरा किया गया है, जिससे 1585 हेक्टेयर क्षेत्र में फिर से सिंचाई की सुविधा मिल सकी है। आगामी एक साल में यहां 17 योजनाओं का जीर्णाेद्धार एवं नहर लाईनिंग का काम किया जाना है। इनमें से 09 कार्य प्रगति पर है,इसके पूरा होने से दो हजार 375 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई कमी की पूर्ति होगी।