26 जनवरी स्पेशल: घर पर बनाएं टेस्टी ट्रिपल कलर रेसिपी

    7
    0

    ढोकला एक बेहद ही लाइट स्नैक है और गणतंत्र दिवस पर आप ट्राइकलर ढोकला बना सकते हैं।

    आवश्यक सामग्री-

    • चावल- 1/2 कप
    • धुली उड़द दाल- 2 1/2 बड़े चम्मच
    • खट्टा दही- 3/4 कप
    • बेसन- 1 कप
    • हल्दी पाउडर 1/4 चम्मच
    • तेल- 2 बड़े चम्मच
    • नींबू का रस- 2 बड़े चम्मच
    • सोडा बाइकार्बोनेट- 1/4 चम्मच
    • नमक स्वाद अनुसार
    • ताजा धनिये की पत्तियां
    • ताज़े पुदीने की पत्तियां
    • हरी मिर्च 4-6
    • चीनी- 1 चम्मच
    • सरसों के बीज- 1 चम्मच
    • नारियल- 1/2 कप

    ट्रिपल कलर ढोकला बनाने का तरीका-

    • सबसे पहले सफेद ढोकला के लिए चावल और उड़द दाल को दरदरा पीस लें।
    • अब आप पाउडर को एक कटोरे में लें और इसमें दो बड़े चम्मच दही और तीन चौथाई कप गर्म पानी मिलाकर गाढ़ा घोल बना लें। अब आप इसे आठ से दस घंटे के लिए फरमेंट होने दें।
    • अब खमन ढोकला के लिए एक कटोरे में बेसन और हल्दी पाउडर लें। बचा हुआ दही और लगभग तीन चौथाई कप गर्म पानी डालें और अच्छी तरह मिलाएं। इसे तीन से चार घंटे के लिए फरमेंट होने के लिए अलग रख दें।
    • एक पैन में पानी गर्म करें और इसमें एक राउंड रिंग रखें अब फरमेंटेड सफेद ढोकला बैटर लें और इसमें आधा चम्मच तेल, आधा चम्मच नींबू का रस और एक चौथाई चम्मच सोडा बाइकार्बाेनेट का मिश्रण डालें और अच्छी तरह मिलाएं। नमक डालकर इसे मिक्स करें।
    • एक स्टीमर में पानी गर्म करें। एक थाली को चिकना करें और उसमें सफेद ढोकला बैटर आधा भरा होने तक डालें। इसे पैन में रिंग पर रखें।
    • इसे स्टीमर में रखें, अब ढककर पांच मिनट तक स्टीम करें। धनिया पत्ती, पुदीना पत्ती, हरी मिर्च, एक बड़ा चम्मच नींबू का रस, नमक, चीनी को एक साथ पीसकर मुलायम पेस्ट बना लें।
    • एक छोटे कटोरे में बचा हुआ नींबू का रस, आधा चम्मच तेल और हल्दी पाउडर मिलाएं। बचा हुआ सोडा बाइकार्बोनेट डालें और मिक्स करें।
    • इसे खमन बैटर में डालकर मिला लें। सफेद ढोकला को स्टीमर से निकालें और उस पर हरी चटनी की एक थिक लेयर फैलाएं।
    • खमन बैटर को चटनी की परत के ऊपर डालें और दस से बारह मिनट या पकने तक फिर से भाप में पकाएं।
    • तड़का लगाने के लिए पैन में बचा हुआ तेल गर्म करें और उसमें राई डालें. जब बीज चटकने लगे तो तड़के को तिरंगे ढोकले के ऊपर डालें।
    • इसे चौकोर टुकड़ों में काट लें और ऊपर से हरा धनिया और नारियल का बुरादा डालकर सजाकर सर्व करें।