Home देश UP Assembly Election: अखिलेश यादव नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, RLD के साथ...

UP Assembly Election: अखिलेश यादव नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, RLD के साथ गठबंधन पर किया बड़ा ऐलान

2
0

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election- 2022) की सियासी सरगर्मियां तेज हो गई है. इसी कड़ी में सोमवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बड़ा ऐलान किया. समाचार एजेंसी पीटीआई के साथ बातचीत में अखिलेश यादव ने कहा कि वे 2022 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे. बता दें कि अखिलेश यादव अभी आजमगढ़ से सांसद हैं. इस बातचीत के दौरान अखिलेश ने जयंत चौधरी की अगुवाई वाले राष्ट्रीय लोकदल के साथ गठबंधन को लेकर भी बातें स्पष्ट कर दी.

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने यह भी कहा है कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सपा (SP) और रालोद (RLD) के बीच गठबंधन को लेकर बात बन गई है. अखिलेश ने कहा कि रालोद के साथ सीट बंटवारे को अभी अंतिम रूप दिया जाना है. गौरतलब है कि अखिलेश यादव अभी आजमगढ़ से सांसद हैं, साथ ही वे समाजवादी पार्टी की ओर से यूपी चुनाव में सीएम पद का चेहरा भी हैं. इससे पहले हरदोई में विजय रथ लेकर पहुंचे समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दावा करती है कि सरदार पटेल के रास्ते पर चल रहे हैं, लेकिन इस सरकार के कार्यकाल में ही सबसे ज्यादा किसान दुखी हैं.