Home देश यहां शुरू हैं मैनेजर पदों पर भर्तियां, जानें कैसे मिलेग नौकरी

यहां शुरू हैं मैनेजर पदों पर भर्तियां, जानें कैसे मिलेग नौकरी

1
0

ब्रह्मपुत्र वैली फर्टिलाइजर कॉरपोरेशन लिमिटेड, BVFCL ने अधिसूचना जारी कर मैनेजर और अन्य पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए हैं. इच्छुक उम्मीदवार BVFCL की आधिकारिक वेबसाइट bvfcl.com पर जाकर इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं. उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि आवेदन की अंतिम तिथि 6 दिसंबर 2021 है. इस भर्ती अभियान के माध्यम से संस्थान में कुल 10 पद भरे जाएंगे.

बता दें कि आवेदन की अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा. भर्ती की पात्रता मानदंड, वैकेंसी डिटेल, चयन प्रक्रिया समेत सभी डिटेल नीचे पढ़ें.

BVFCL Recruitment 2021: वैकेंसी डिटेल
संस्थान में कुल 10 पदों पर भर्ती के लिए यह प्रक्रिया आयोजित की जा रही है. इन 10 पदों में डिप्टी जनरल मैनेजर के 1, डिप्टी जनरल मैनेजर, फाइनेंस के 1, कंपनी सेक्रेटरी के 1, फाइनेंस मैनेजर के 1, डिप्टी फाइनेंस मैनेजर के 1, अकाउंट ऑफिसर के 2 और अकाउंट ऑफीसर ग्रेड-ll के 2 पद शामिल हैं.

BVFCL Recruitment 2021: चयन प्रक्रिया
उपरोक्त पदों पर प्राप्त आवेदनों के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. जिसके बाद उन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. इंटरव्यू में चयनित उम्मीदवारों को निगम के रजिस्टर्ड कार्यालय में पोस्टिंग दी जाएगी.

BVFCL Recruitment 2021: कैसे करें आवेदन
BVFCL के इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र भरकर, प्रबंधक (HR), बीवीएफसीएल, नामरूप, पी.ओ. परबतपुर, जिला: डिब्रूगढ़, असम, पिन-786623 के पते पर भेजना होगा.