छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री बघेल से छत्तीसगढ़ सिख संगठन के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल सेे आज यहां अपने निवास कार्यालय में हाऊसिंग बोर्ड के अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह जुनेजा के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सिख संगठन के पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने मुख्यंमत्री को गुरूतेग बहादुर की फोटो एवं सम्मान स्वरूप शाल भेंट की। मुख्यमंत्री ने इसके लिए संगठन का आभार व्यक्त किया साथ ही 9 जनवरी को प्रकाश पर्व के लिए पूरे सिख समाज को अग्रिम बधाई दी।
इस अवसर पर विधायक श्री विकास उपाध्याय तथा छत्तीसगढ़ सिख संगठन के अध्यक्ष श्री दलजीत चावला, श्री बलविंदर अरोरा, श्री बलजीत भल्ला के साथ संगठन के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

About the author

NEWSDESK

RO No. 13169/ 31

RO No. 13098/ 20

PRATYUSHAASHAKINAYIKIRAN.COM
Editor : Maya Puranik
Permanent Address : Yadu kirana store ke pass Parshuram nagar professor colony raipur cg
Email : puranikrajesh2008@gmail.com
Mobile : -91-9893051148
Website : pratyushaashakinayikiran.com

जनसम्पर्क विभाग – आरएसएस फीड