खेल

संजू सैमसन और रवींद्र जडेजा की अदला-बदली के साथ आईपीएल 2026 में भिड़ेंगे राजस्थान और चेन्नई

 गुवाहाटी

आज आईपीएल 2026 के तीसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की टक्कर होगी। दोनों टीमें शाम साढ़े सात बजे से गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। आरआर और सीएसके की नए सीजन में नए सिरे से शुरुआत पर नजर होगी। दोनों ने आईपीएल 2025 में बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया था। पिछले दस साल से अधिक समय से आरआर के कप्तान और स्टार बल्लेबाज रहे संजू सैमसन सोमवार को सीएसकी की जर्सी में उतरेंगे। वहीं, लंबे समय तक सीएसके का हिस्सा रहे रवींद्र जडेजा आरआर की ओर से खेलेंगे। दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज एमएस धोनी चोटिल होने के कारण दो हफ्ते तक पांच बार की चैंपियन चेन्नई के लिए उपलब्ध नहीं हैं। आइए, एक नजर राजस्थान बनाम चेन्नई मैच की पिच रिपोर्ट पर डालते हैं।

आज बरसापारा में कैसी रहेगी पिच?
गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच आमतौर पर बैटिंग फ्रेंडली होती है। यहां जमकर छक्के-चौके लगते हैं। आज भी बल्लेबाजों का जलवा देखने को मिल सकता है। बरसापारा में कुल 6 आईपीएल मैच खेले गए हैं, जिसमें से तीन मुकाबले पहले बैटिंग करने वाली टीम ने जीते। वहीं, दो मैचों में टारगेज चेज करने वाली टीम को जीत नसीब हुई। एक मुकाबला बेनतीजा रहा। आईपीएल में यहां 199/4 हाईएस्ट टीम स्कोर है। सबसे बड़ा सफल चेज 152 है। बरसापारा में पहली पारी का औसत स्कोर 146 जबकि दूसरी पारी का औसत स्कोर 142 है। यहां दूसरी पारी में ओस अहम भूमिका निभा सकती है। ऐसे में राजस्थान और चेन्नई में से जो टीम भी टॉस जीतेगी, वो गेंदबाजी चुन सकती है। सोमवार के मैच के लिए नई पिच इस्तेमाल होने की उम्मीद है। मैच से एक दिन पहले बारिश की वजह से पिच को ढक दिया गया था। मैच की दोपहर में भी बारिश का अनुमान है लेकिन शाम तक मौसम साफ होने की संभावना है।

RR vs CSK हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
राजस्थान और चेन्नई में कड़ी टक्कर रही है। दोनों टीमों ने आईपीएल में आपस में कुल 31 मैच खेले हैं। आरआर ने 15 और सीएसके ने 16 मैचों में जीत दर्ज की। राजस्थान का शुरुआत में पलड़ा भारी था। आरआर ने 2008 में आईपीएल के पहले सीजन में फाइनल समेत तीनों मैच जीते थे। हालांकि, सीएसके ने बाद के वर्षों में जबर्दस्त पटलवार किया और 2010 से 2013 तक कई मैच जीते। हाल के सीजन में पलड़ा फिर से आरआर की झुका दिखा है। राजस्थान ने 2021 से सीएसके के खिलाफ अपने ज्यादा मैच जीते हैं। पिछले सीजन में आरआर ने सीएसके के खिलाफ दो मैचों में विजयी परचम फहराया था। राजस्थान ने 2025 में चेन्नई को एक बार 6 रन और दूसरी बार 6 विकेट से शिकस्त दी।

RO No. 13169/ 31

RO No. 13098/ 20

PRATYUSHAASHAKINAYIKIRAN.COM
Editor : Maya Puranik
Permanent Address : Yadu kirana store ke pass Parshuram nagar professor colony raipur cg
Email : puranikrajesh2008@gmail.com
Mobile : -91-9893051148
Website : pratyushaashakinayikiran.com

जनसम्पर्क विभाग – आरएसएस फीड