कुछ वर्ष पहले करवा चौथ का चलन बहुत ज्यादा नहीं था। फिल्म वालों की निगाह जब इस पर पड़ी तो उन्हें इसमें बहुत दम नजर आया। करवा चौथ को प्यार बढ़ाने वाला पर्व माना गया और इस तरह के घटनाक्रम फिल्मों में रखे गए।जौहर और चोपड़ा जैसे फिल्मकारों ने करवा चौथ को न केवल अपनी फिल्मों में रखा बल्कि इसे फैशनेबल भी बना दिया। ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ में शाहरुख के हाथों पानी पीकर काजोल अपना व्रत खोलती है।कभी खुशी कभी गम में तो ढेर सारे सितारे करवा चौथ त्योहार मनाते नजर आते हैं। इनके दृश्य देख ऐसा लगता है कि यदि पत्नी ने व्रत नहीं रखा तो अगले ही दिन पति के साथ कुछ अनिष्ट हो जाएगा।हम दिल दे चुके सनम में करवा चौथ के जरिये संजय लीला भंसाली ने ऐश्वर्या और सलमान के प्यार को आगे बढ़ाते हुए दिखाया। बागबां में पति-पत्नी की बेबसी इस त्योहार के जरिये दिखाई गई।यस बॉस, इश्क-विश्क, बीवी नंबर वन में भी यही सब दिखाया गया। पिछले कुछ वर्षों में ही ये फिल्में रिलीज हुईं है और इस दौरान करवा चौथ का महत्व यकायक बढ़ गया। व्यापारियों को इसमें बाजार नजर आया और महिलाओं की कमजोरियों का उन्होंने भरपूर फायदा उठाया।करवा चौथ पर कपड़े, गहने और सजने-संवरने की चीजों की बिक्री अचानक बढ़ जाती है। ब्यूटी पॉर्लर वालों को फुर्सत नहीं रहती। व्रत के बहाने खाली समय को ब्यूटी पार्लर में काटा जाता है।अब तो होटल बुक होने लगे हैं जहां पर सैकड़ों महिलाएं करवा चौथ का त्योहार मनाती हैं। पतियों से महंगे गिफ्ट की आशाएं रखती हैं।करवा चौथ अब बड़ा व्यावसायिक रूप ले चुका है और इसमें फिल्मों के योगदान को नकारा नहीं जा सकता।
करवा चौथ को फिल्मों ने लोकप्रिय बनाया
October 26, 2018
2 Min Read
You may also like
About the author
NEWSDESK

RO No. 13169/ 31
RO No. 13098/ 20
PRATYUSHAASHAKINAYIKIRAN.COM
Editor : Maya Puranik
Permanent Address : Yadu kirana store ke pass Parshuram nagar professor colony raipur cg
Email : puranikrajesh2008@gmail.com
Mobile : -91-9893051148
Website : pratyushaashakinayikiran.com
जनसम्पर्क विभाग – आरएसएस फीड
-
श्रीमती ट्विशा शर्मा की मृत्यु के प्रकरण की जांच केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को
Source: MPinfo Hindi News Published on 2026-05-22
-
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राजा राममोहन राय की जयंती पर किया नमन
Source: MPinfo Hindi News Published on 2026-05-22
-
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास पर सौजन्य भेंट की।
Source: MPinfo Hindi News Published on 2026-05-22
-
प्रदेश में नागरिकों को लोक परिवहन सुविधा के लिये सुगम परिवहन सेवा योजना शीघ्र प्रारंभ करे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Source: MPinfo Hindi News Published on 2026-05-21
-
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के आह्वान पर गंगा दशहरा पर जन आंदोलन बनेगा “जल गंगा संवर्धन अभियान”
Source: MPinfo Hindi News Published on 2026-05-21





Add Comment