संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम भारत (यूनाइटेड नेशन्स डेवलपमेंट प्रोग्राम इंडिया) ने जानी मानी कंटेंट निर्माता और अभिनेत्री प्राजक्ता कोली के साथ अपनी साझेदारी की औपचारिक घोषणा की है. यूएनडीपी इंडिया ने कोली को पहली युवा जलवायु चैंपियन चुना गया है. यूथ जलवायु चैंपियन के रूप में कोली को जलवायु परिवर्तन, ग्लोबल वार्मिंग और जैव विविधता के नुकसान के प्रतिकूल प्रभावों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए युवाओं के साथ वार्तालाप करने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी. यूथ आइकन के रूप में चुनी गई कोली को मोस्टलीसेन उपनाम से भी जाना जाता है.
प्राजक्ता जलवायु परिवर्तन में दूरगामी लक्ष्य, युवाओं की भागीदारी और अधिक बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने के लिए काम करेंगी. प्राजक्ता कोली लंबे समय से मानसिक स्वास्थ्य, महिला अधिकार, बालिका शिक्षा आदि विषयों पर कई तरह के वैश्विक सामाजिक जागरूकता अभियान का संचालन कर रही हैं. जिसे समाज के सभी वर्गों विशेष रूप से गरीबों द्वारा महसूस किया जा रहा है, यह सभी मुद्दे हाशिए पर रहने वाले समुदायों, उनके जीवन और आजीविका को विशेष रूप से प्रभावित कर रहे हैं और एक तरह से समग्र रूप से अर्थव्यवस्था को भी प्रभावित कर रहे हैं. प्राजक्ता कोली इन विषयों को केन्द्र में रखते हुए समग्र प्रयास की जरूरत पर जोर देगीं, जिसके लिए कुछ प्रभावकारी कहानियों को साझा किया जाएगा जैसे सरकारों द्वारा, समुदायों और व्यक्ति विशेष द्वारा वास्तविक बदलाव लाने के लिए किस तरह से निश्चित ठोस कदम उठाए जा रहे हैं.



