छत्तीसगढ़

इंस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट बना दंतेवाड़ा:PM ने देश के 9 आकांक्षी जिलों के कलेक्टर की ली VC;पूना माड़ाकाल अभियान की झलकियां देख की तारीफ

PM नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देश के आकांक्षी जिलों के कलेक्टर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बात की। देश के जिन 9 जिलों को PM से बात करने चुना गया उसमें छत्तीसगढ़ से इकलौता दंतेवाड़ा जिला भी शामिल रहा। PM ने इन आकांक्षी जिलों में चल रहे काम की समीक्षा की और कहा कि आज इंस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट, देश के आगे बढ़ने के अवरोध को समाप्त कर रहे हैं। आप सबके प्रयासों से इंस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट आज गति रोधक के बजाय गति वर्धक बन रहे हैं।

इस वर्चुअल बैठक में अपने रायपुर निवास कार्यालय से CM भूपेश बघेल भी मौजूद थे। देश के आकांक्षी जिलों में चल रहे काम काज को भी दिखाया गया। दंतेवाड़ा में चल रहे गरीबी उन्मूलन ( पूना माड़ाकाल दंतेवाड़ा) कार्यक्रम की झलकियां भी दिखाई गईं। नक्सल प्रभावित इस जिले में हो रहे बदलाव को प्रजेंटेशन में PM ने देखा। CM भूपेश बघेल ने पूना माड़ाकाल दंतेवाड़ा के तहत हो रहे बदलावों के बारे में PM को बताया। इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, दंतेवाड़ा कलेक्टर दीपक सोनी सहित अन्य अफसर भी शामिल थे।

इसलिए दंतेवाड़ा रहा टॉप 9 जिलों में शामिल
PM से बात करने के लिए देश के 9 आकांक्षी जिलों को चुना गया, इसमें झारखंड का सिमदेगा, मेघालय का रिभोई, बारामूला, महाराष्ट्र का नंदरबार, कर्नाटक का यदगीर, छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा, बिहार के शेखपुरा, असम के बक्सा व ओडिशा के नवपाड़ा जिले के कलेक्टर शामिल थे। PM की इस वर्चुअल बैठक में दंतेवाड़ा और अन्य तीन जिलों को रिजर्व जिले के रूप में रखा गया था। दरअसल पहला ऐसा मौका था जब आकांक्षी जिलों के लिए PM की इस वर्चुअल बैठक में दंतेवाड़ा को भी चुना गया था।

कामों को मिलती रही है तारीफ
देश के 117 आकांक्षी जिलों में दंतेवाड़ा भी शामिल है। दंतेवाड़ा जिले में सरकार के पूना माड़ाकाल (गरीबी उन्मूलन) को लेकर तमाम सारे काम हो रहे हैं। दंतेवाड़ा तेजी के साथ बदलाव हुआ है। यहां नव चेतना बेकरी, डैनेक्स गारमेंट फैक्ट्री, देवगुड़ी कायाकल्प, लाइवलीहुड सहित कई सारे नवाचार हुए हैं। कामों को देशभर में सराहा गया है। इसके अलावा शिक्षा , स्वास्थ्य, पोषण, पर्यटन, रोजगार जैसे हर क्षेत्र में काम के साथ बदलाव भी हो रहा है। कई बार नीति आयोग से भी सराहना मिली है। दंतेवाड़ा में हो रहे बेहतर कामों की वजह से इस वर्चुअल बैठक में छत्तीसगढ़ से अकेले दंतेवाड़ा को चुना गया।

RO No. 13169/ 31

RO No. 13098/ 20

PRATYUSHAASHAKINAYIKIRAN.COM
Editor : Maya Puranik
Permanent Address : Yadu kirana store ke pass Parshuram nagar professor colony raipur cg
Email : puranikrajesh2008@gmail.com
Mobile : -91-9893051148
Website : pratyushaashakinayikiran.com

जनसम्पर्क विभाग – आरएसएस फीड