मध्यप्रदेश

सम्मान से मिलता है प्रोत्साहन : मंत्री सारंग

सम्मान से मिलता है प्रोत्साहन : मंत्री सारंग

नरेला में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान; मंत्री सारंग ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल

सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य हैं और उनका सम्मान करना हम सभी का दायित्व है। उत्कृष्ट विद्यार्थी के सम्मान से उन्हें प्रोत्साहन मिलता है। जिससे और बेहतर कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में देश और मध्यप्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उन्नयन हो रहा है। मंत्री सारंग नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड क्रमांक 70 स्थित बिजली नगर कॉलोनी के शासकीय माध्यमिक शाला, बिजली नगर में मेधावी विद्यार्थी सम्मान एवं संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

शिक्षा के क्षेत्र में हो रहा लगातार विकास

मंत्री सारंग ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि स्कूल और कॉलेज में पढ़ने वाला हर विद्यार्थी एक अच्छा और सच्चा नागरिक बने। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में स्कूली शिक्षा लगातार उन्नत हो रही है, जिसका परिणाम है कि बड़ी संख्या में विद्यार्थी उत्कृष्ट अंकों से उत्तीर्ण हो रहे हैं।

नरेला में शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक पहल

मंत्री सारंग ने नरेला विधानसभा में किए गए शैक्षणिक विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि नरेला विधानसभा में 2 संदीपनी विद्यालय निर्माणाधीन हैं, जो आधुनिक शिक्षा के नए केंद्र बनेंगे। क्षेत्र में विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए बाहर न जाना पड़े, इसके लिए नरेला में कॉलेज निर्माण कराया गया है। नरेला विधानसभा में स्कूलों का व्यापक उन्नयन किया गया है। स्मार्ट क्लास जैसी आधुनिक सुविधाएं सबसे पहले नरेला में प्रारंभ की गईं, जिससे डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा मिला।

शिक्षा में नवाचार – देश में पहली पहल

मंत्री सारंग ने अपने चिकित्सा शिक्षा मंत्री कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि हिंदी में मेडिकल की पढ़ाई शुरू कराने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया, जो देश में पहली बार हुआ। नॉलेज शेयरिंग मिशन की शुरुआत कर शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा दिया गया। उन्होंने कहा कि इन पहलों का उद्देश्य शिक्षा को सरल, सुलभ और प्रभावी बनाना है।

हजारों विद्यार्थियों का किया जा रहा सम्मान

मंत्री सारंग ने बताया कि क्षेत्र में हजारों की संख्या में विद्यार्थियों को सम्मानित करने का अभियान शुरू किया गया है। इस कार्यक्रम के माध्यम से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया जा रहा है। यह आयोजन केवल सम्मान तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य आने वाली पीढ़ी को भी प्रेरित करना है।

नई पीढ़ी को प्रेरित करने का प्रयास

मंत्री सारंग ने कहा कि “यह कार्यक्रम इसलिए आयोजित किया जा रहा है जिससे मेधावी विद्यार्थी प्रोत्साहित हों और उन्हें देखकर अन्य बच्चे भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित हों।” उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहें और देश एवं समाज के विकास में अपना योगदान दें।

समाज निर्माण में युवाओं की भूमिका

मंत्री सारंग ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन यह सुनिश्चित करते हैं कि बच्चों का योगदान समाज निर्माण में हो और वे जिम्मेदार नागरिक बनें। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे। सम्मानित विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला और सभी ने इस पहल की सराहना की।

 

RO No. 13169/ 31

RO No. 13098/ 20

PRATYUSHAASHAKINAYIKIRAN.COM
Editor : Maya Puranik
Permanent Address : Yadu kirana store ke pass Parshuram nagar professor colony raipur cg
Email : puranikrajesh2008@gmail.com
Mobile : -91-9893051148
Website : pratyushaashakinayikiran.com

जनसम्पर्क विभाग – आरएसएस फीड