ज्योतिष

वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में विंड चाइम लगाने के सही तरीके और दिशा

वास्तुशास्त्र के अनुसार, घर में विंड चाइम्स लगाना बहुत शुभ होता है। इसे घर में पॉजिटिव एनर्जी बढ़ाने और नेगेटिविटी को दूर करने के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। जिसके प्रभाव से घर में सुख और उन्नति को बढ़ावा मिलता है। अगर विंड चाइम्स को वास्तु अनुसार, सही तरीके से लगाया जाए तो इससे घर में बरकत और शांति बनी रहती है। वास्तु गुरु मान्या के अनुसार, विंड चाइम घर में लगाने से पहले इसके धातु, सही दिशा, स्थान, आवाज और रॉड की संख्या पर भी ध्यान देना आवश्यक होता है। आइए विस्तार से जानें विंड चाइम लगाने के वास्तु टिप्स।

विंड चाइम की दिशा और धातु का रखें ख्याल
वास्तु गुरु मान्या के अनुसार, घर में विंड चाइम्स लगाने से पहले इस बात पर ध्यान अवश्य देना चाहिए की वह किस धातु का है। फिर, उसी के अनुसार सही दिशा में विंड चाइम लगाना चाहिए।

    माना जाता है कि अगर विंड चाइम लोहे या पीतल का हो, तो उसे पश्चिम या उत्तर-पश्चिम दिशा में लगाना शुभ होता है। इसे भाग्य में वृद्धि और करियर के लिए अच्छा माना जाता है।
    अगर आप घर में लकड़ी या बांस से बने विंड चाइम्स लगाने के बारे में सोच रहे हैं, तो इसे पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर में स्वास्थ्य और समृद्धि बनी रहती है।
    वास्तुशास्त्र के अनुसार, सिरेमिक वाले विंड चाइम्स को घर की दक्षिण-पश्चिम या उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से आसपास का माहौल भी सुखद रहता है।

विंड चाइम में लगी रॉड की संख्या पर भी दें ध्यान
वास्तु गुरु मान्यता बताती हैं कि विंड चाइम्स में लगी रॉड की संख्या का घर और आसपास के माहौल पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। अगर विंड चाइम में 6 या 8 रॉड हों तो इसे शुभ माना जाता है। यह करियर में उन्नति और भाग्य में वृद्धि करने के लिए सबसे उत्तम माना जाता है। वहीं, 5 रॉड होने पर इसे घर से नकारात्मक ऊर्जा और वास्तु दोष को दूर करने में प्रभावशाली माना जाता है। अगर विंड चाइम में 9 रॉड हों, तो इससे परिवार के बीच आपसी तालमेल, प्रेम और खुशियां बनी रहती हैं।

विंड चाइम कहां लगाएं और कहां न लगाएं?
    ​वास्तुशास्त्र के अनुसार, घर में विंड चाइम लगाते समय स्थान पर ध्यान देना भी बेहद आवश्यक होता है। इसे हमेशा ऐसे स्थान पर लगाना चाहिए जहां हवा का फ्लो अच्छा बना रहता हो। ऐसे में आप विंड चाइम को घर की बालकनी, खिड़की या मेन दरवाजे के आसपास लगा सकते हैं।
    कहां न लगाएं : माना जाता है कि भूलकर भी विंड चाइम को घर के मंदिर या किचन में नहीं लगाना चाहिए। साथ ही, इसके आसपास वाले स्थान पर भी विंड चाइम नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर की ऊर्जा प्रभावित हो सकती है।

विंड चाइम लगाते वक्त इन बातों का भी रखें ध्यान
    वास्तु के अनुसार, विंड चाइम को कभी भी अपने बेड के ऊपर वाले स्थान पर नहीं लगाना चाहिए। साथ ही, इसके नीचे बैठना भी शुभ नहीं माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से मानसिक तनाव बढ़ सकता है।
    विंड चाइम खरीदते समय इस बात का ख्याल जरूर रखें की इसकी आवाज मधुर और कानों को सुकून देने वाली होनी चाहिए। कभी भी तेज और कानों को चुभने वाले आवाज का विंड चाइम नहीं लेना चाहिए।
    अगर आप घर में गृह क्लेश या नेगेटिविटी महसूस करते हैं, तो इसके लिए मुख्य द्वार के पास 5 रॉड वाला विंड चाइम लगाना चाहिए। ऐसा करना उत्तम माना जाता है और साथ ही, यह बरकत भी बढ़ाता है।

 

RO No. 13169/ 31

RO No. 13098/ 20

PRATYUSHAASHAKINAYIKIRAN.COM
Editor : Maya Puranik
Permanent Address : Yadu kirana store ke pass Parshuram nagar professor colony raipur cg
Email : puranikrajesh2008@gmail.com
Mobile : -91-9893051148
Website : pratyushaashakinayikiran.com

जनसम्पर्क विभाग – आरएसएस फीड