Home देश यूपी चुनाव में किस सीट पर कौन जीता-कौन हारा?

यूपी चुनाव में किस सीट पर कौन जीता-कौन हारा?

1
0

उत्तर प्रदेश (UP Election Result) में सात चरणों में हुए मतदान के बाद आज वोटों की गिनती हो रही है. यूपी चुनाव परिणाम (UP Vidhan Sabha Chunav Parinam) के शुरुआती रुझनों में राज्य में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनती दिख रही है. अगर ये रुझान नतीजों में तब्दील होते हैं तो भाजपा (BJP) लगातार दूसरी बार सरकार बनाकर इतिहास रच देगी. फिलहाल, यूपी विधानसभा चुनाव (uttar pradesh assembly vidhan sabha chunav ke natije) के नतीजे आने लगे हैं. कहां से कौन हारा और कौन उम्मीदवार जीता, इसके नतीजों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें.

-राजनाथ स‍िंह के बेटे और नोएडा से बीजेपी उम्‍मीदवार पंकज सिंह डेढ़ लाख वोटों से जीते.
-स्वामी प्रसाद मौर्य फाजिलनगर से चुनाव हारे
-रामपुर के चमरौआ विधानसभा से सपा प्रत्याशी नसीर खां जीते
-स्वार विधानसभा से सपा प्रत्याशी अब्दुल्ला आज़म जीते
-लखीमपुर खीरी के पलिया विधानसभा से बीजेपी के रोमी साहनी 39 हजार वोटों से जीते.

इस चुनाव में किसे कितने फीसदी वोट मिले
पिछले चुनाव की तुलना में भाजपा को महज करीब दो से तीन फीसदी वोट शेयर का फायदा हुआ है. इस बार भाजपा को 42.4 फीसदी वोट मिले हैं, जबकि सपा को फायदा हुआ है. सपा के वोट शेयर में बड़ा इजाफा हुआ है और यह आंकड़ा 31.6 पर चला गया है. बसपा को पिछली बार से भी अधिक नुकसान हुआ है, क्योंकि मायावती की पार्टी का वोट शेयर इस बार 12.7 फीसदी दर्ज किया गया है. इसी तरह कांग्रेस के वोट शेयर में भी गिरावट आई है और 2.43 फीसदी दर्ज किया गया है. इससे स्पष्ट होता है कि कांग्रेस-बसपा के वोट शेयर गिरने से सपा को फायदा हुआ है.

किस चरण में कितना फीसदी मतदान
पहला चरण- 60 फीसदी
दूसरा चरण-64 फीसदी
तीसरा चरण-61 फीसदी
चौथा चरण-60 फीसदी
पांचवां चरण-57.32 फीसदी
छठा चरण-55.7 फीसदी
सातवां चरण- 57.5

उत्तर प्रदेश चुनाव का पूरा कार्यक्रम
पहला फेज: 10 फरवरी
दूसरा फेज-14 फरवरी
तीसरा फेज- 20 फरवरी
चौथा फेज- 23 फरवरी
पांचवां फेज- 27 फरवरी
छठा फेज- 3 मार्च
सातवां फेज- 7 मार्च

किस चरण में कितनी सीटों पर मतदान (कुल सीटें 403)
पहला चरण -58
दूसरा चरण-55
तीसरा चरण-59
चौथा चरण-60
पांचवां चरण-60
छठा चरण-57
सातवां चरण-54