Home देश सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानिए क्या है सर्राफा...

सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानिए क्या है सर्राफा का ताजा भाव

1
0

मंगलवार को सोने और चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट आई है. राष्ट्रीय राजधानी में 10 ग्राम सोने की कीमत आज 437 रुपये गिरकर 51,151 पर पहुंच गई. पिछले कारोबारी सत्र में यह 51,588 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. चांदी की कीमत में आज 722 रुपये गिरकर 67,515 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई है. बताया जा रहा है कि वैश्विक बाजारों में आई सोने-चांदी की गिरावट और रुपये में बढ़ोतरी इसकी मुख्य वजह है.

आज के दिन को अगर जोड़ लिया जाए तो सोने की कीमतों में लगातार चौथे दिन गिरावट हुई है. मंगलवार को रुपये में 36 पैसे की मजूबती और डॉलर के मुकाबले ये 75.80 पर पहुंच गया है. एचडीएफसी सिक्योरिटीज़ के वरिष्ठ विश्लेषक तपन पटेल ने कहा कि आज COMEX पर स्पॉट गोल्ड प्राइस 0.25 फीसदी की गिरावट के साथ 1,918 डॉलर प्रति औंस से नीचे कारोबार कर रहा था, वहीं चांदी 24.80 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड हो रही थी.

मिस्ड कॉल देकर पता लगाएं सोने का रेट
आपको बता दें आप इन रेट्स को आसानी से घर बैठे पता लगा सकते हैं. इसके लिए आपको सिर्फ इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा, जिसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं.

इस तरह चेक कर सकते हैं सोने की शुद्धता
बता दें अगर अब आप सोने की शुद्धता चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक ऐप बनाया गया है. ‘BIS Care app’ से ग्राहक (Consumer) सोने (Gold) की शुद्धता (Purity) की जांच कर सकते हैं. इस ऐप (App) के जरिए सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच ही नहीं बल्कि इससे जुड़ी कोई भी शिकायत भी कर सकते हैं. इस ऐप (App) में अगर सामान का लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन और हॉलमार्क नंबर गलत पाया जाता है तो ग्राहक इसकी शिकायत तुरंत कर सकते हैं. इस ऐप (Gold) के जरिए तुरंत ही ग्राहक को शिकायत दर्ज करने की जानकारी भी मिल जाएगी.