छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री बघेल का खरोरा प्रवास: लगभग 03 करोड़ 91 लाख रूपये की लागत के कॉलेज भवन का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज 2 अगस्त को रायपुर जिले के खरोरा में स्व.रामप्रसाद देवांगन शासकीय महाविद्यालय के नव-निर्मित भवन का लोकार्पण किया। कॉलेज का यह नया भवन तीन करोड़ 91 लाख रूपये की लागत से बनाया गया है। मुख्यमंत्री कॉलेज परिसर में ही क्षेत्र के दानवीर दाऊ श्री रामप्रसाद जी देवांगन की प्रतिमा का अनावरण भी किया। इस दौरान श्री बघेल जनसमुदाय को संबोधित किया और शासन की योजनाओं के तहत हितग्राहियों को सामग्री वितरित की।
खरोरा कॉलेज में लगभग चार सौ विद्यार्थियों को पढ़ने की बेहतर सुविधा मिलेगी- खरोरा में स्व.रामप्रसाद देवांगन शासकीय महाविद्यालय के नव-निर्मित भवन में आस-पास के लगभग चार सौ विद्यार्थी पढ़ रहें है। पहले खरोरा के विद्यार्थियों को कॉलेज की पढ़ाई के लिए रायपुर-पलारी-बिलासपुर जाना पड़ता था। घर से दूर रहने-खाने के साथ-साथ अन्य दूसरी असुविधाएं भी विद्यार्थिंयों को होती थी। ऐसे में 2017 में खरोरा में शासकीय कॉलेज शुरू हुआ था। इस महाविद्यालय का नामकरण क्षेत्र के लोकप्रिय दानवीर और बच्चों की शिक्षा के लिए हमेशा अग्रसर रहने वाले दाऊ स्व.रामप्रसाद जी देवांगन के नाम पर किया गया था। इस महाविद्यालय का नया भवन तीन करोड़ 91 लाख रूपये की लागत से तैयार हुआ है ।

RO No. 13169/ 31

RO No. 13098/ 20

PRATYUSHAASHAKINAYIKIRAN.COM
Editor : Maya Puranik
Permanent Address : Yadu kirana store ke pass Parshuram nagar professor colony raipur cg
Email : puranikrajesh2008@gmail.com
Mobile : -91-9893051148
Website : pratyushaashakinayikiran.com

जनसम्पर्क विभाग – आरएसएस फीड