Home छत्तीसगढ़ आईटीआई में प्रशिक्षण अधिकारी की भर्ती के संबंध में अभ्यावेदनों पर 21...

आईटीआई में प्रशिक्षण अधिकारी की भर्ती के संबंध में अभ्यावेदनों पर 21 फरवरी को की जाएगी समीक्षा

10
0

रायपुर। राज्य की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में प्रशिक्षण अधिकारी के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु प्रचलित प्रक्रिया के सम्बन्ध में अभ्यर्थियों द्वारा प्रस्तुत अभ्यावेदनों की समीक्षा किये जाने के संबंध में शासन द्वारा समिति का गठन किया गया है। 09 फरवरी तक संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण (प्रशिक्षण पक्ष) में अभ्यावेदन जमा करने वाले आवेदकों में से यदि कोई आवेदक प्रकरण के सम्बन्ध में समिति के समक्ष अपना पक्ष रखना चाहे तो 21 फरवरी को प्रातः 11 बजे संचालनालय तकनीकी शिक्षा, चतुर्थ तल, ब्लॉक-तीन, इंद्रावती भवन, अटल नगर नवा रायपुर में उपस्थित हो सकता है।