रायपुर।यह एक तथ्य है किछत्तीसगढ़से आज तक कोई भी केंद्र में केबिनेट मंत्री नहीं बना. छत्तीगसढ़ के भाजपा सांसदों को इस बार भी अटल सरकार के मंत्रिमंडल जैसी उम्मीद थे, लेकिन भारी भरकम बहुमत के आगे प्रदेश के कोटे में सिर्फ एक मंत्री पद ही आ पाया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में डॉ रमन सिंह, दिलीप सिंह जूदेव और रमेश बैस को केंद्रीय राज्यमंत्री बनाया गया था।राज्य गठन के बाद पहले विधानसभा चुनाव में डॉ. रमन ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा देकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभाली और पार्टी को सत्ता दिलाई। प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद केंद्र में भाजपा की सरकार चली गई और दस साल तक यूपीए की सरकार रही।इस बार आखिरी समय तक मंथन के बाद प्रदेश के कोटे में एक ही राज्य मंत्री पद आया। सरगुजा से रेणुका सिंह को राज्य मंत्री बनाया गया .आदिवासी बाहुल छत्तीसगढ़ में आदिवासी कोटे से मंत्री बनाने का फैसला किया गया। छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद 2004 के लोकसभा चुनाव में यूपीए सरकार बनी थी। लेकिन प्रदेश से सिर्फ अजीत जोगी ही लोकसभा पहुंच पाए थे। इस चुनाव में अजीत जोगी की कार दुर्घटना हो गई थी, जिसके कारण प्रदेश के किसी भी सांसद को मनमोहन सरकार में जगह नहीं मिल पाई। वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के एकमात्र सांसद डॉ चरणदास महंत चुने गये। इनको यूपीए के दूसरे कार्यकाल में खाद्य प्रसंस्करण राज्यमंत्री बनाया गया था ।
छत्तीसगढ़ से अब तक कोई नहीं बना केंद्र में कैबिनेट मंत्री
May 31, 2019
2 Min Read
You may also like
About the author
NEWSDESK

RO No. 13169/ 31
RO No. 13098/ 20
PRATYUSHAASHAKINAYIKIRAN.COM
Editor : Maya Puranik
Permanent Address : Yadu kirana store ke pass Parshuram nagar professor colony raipur cg
Email : puranikrajesh2008@gmail.com
Mobile : -91-9893051148
Website : pratyushaashakinayikiran.com
जनसम्पर्क विभाग – आरएसएस फीड
-
श्रीमती ट्विशा शर्मा की मृत्यु के प्रकरण की जांच केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को
Source: MPinfo Hindi News Published on 2026-05-22
-
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राजा राममोहन राय की जयंती पर किया नमन
Source: MPinfo Hindi News Published on 2026-05-22
-
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास पर सौजन्य भेंट की।
Source: MPinfo Hindi News Published on 2026-05-22
-
प्रदेश में नागरिकों को लोक परिवहन सुविधा के लिये सुगम परिवहन सेवा योजना शीघ्र प्रारंभ करे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Source: MPinfo Hindi News Published on 2026-05-21
-
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के आह्वान पर गंगा दशहरा पर जन आंदोलन बनेगा “जल गंगा संवर्धन अभियान”
Source: MPinfo Hindi News Published on 2026-05-21




