छत्तीसगढ़

जेल में महादेव एप, कोयला-शराब घोटाले के आरोपियों से पूछताछ कर रही एसीबी की टीम

रायपुर । एंटी करप्शन ब्यूरो ने सेंट्रल जेल में लंबे समय से बंद महादेव सट्टा ऐप, कोयला घोटाला और शराब घोटाले के आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। एसीबी को इसके लिए स्पेशल कोर्ट ने अनुमति दी है। एसीबी की टीम शुक्रवार की सुबह से ही सेंट्रल जेल रायपुर पहुंच गई है, यहां बंद आरोपियों से पूछताछ चल रही है। कोर्ट ने एसीबी को 29 मार्च से 2 अप्रैल के बीच पूछताछ की अनुमति दी है।
उल्लेखनीय है कि, आरोपियों से पूछताछ के लिए एसीबी की ओर से ED की स्पेशल कोर्ट में तीन आवेदन पेश किए गए थे। आवेदन में कहा गया था कि, इन मामलों में आगे की जांच के लिए जेल में बंद आरोपियों से पूछताछ करना जरूरी है। कोर्ट ने आवेदन को स्वीकार करते हुए जेल में ही पूछताछ की अनुमति दी है।
इन आरोपियों से हो रही पूछताछ
शराब घोटाले मामले में रायपुर सेंट्रल जेल में बंद अरविंद सिंह, महादेव सट्टेबाजी में असीम दास, भीम यादव व सतीश चंद्राकर, कोयला घोटाले में समीर बिश्नोई, सूर्यकांत तिवारी, शिवशंकर नाग और नायर से पूछताछ होगी।
कार्यवाही में अब तेजी आने की उम्मीद
कांग्रेस सरकार के दौरान छत्तीसगढ़ में कोयला शराब और महादेव सट्टा एप मामले में पिछले दिनों एसीबी ने FIR दर्ज की है। इन सभी मामलों में ED की ओर से प्रतिवेदन दिया गया था। ED की ओर से एसीबी को भेजे प्रतिवेदन में ये कहा गया कि -ईडी ने PMLA के तहत उपरोक्त मामलों में कार्यवाही की है। ED की जांच में इन प्रकरणों में आईपीसी की विभिन्न धाराओं और लोकसेवकों की गड़बड़ी के मजबूत संकेत मिले हैं, अतः नियमों के अनुसार यह प्रतिवेदन एसीबी को प्रेषित कर रहे है, ताकि उपयुक्त धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आवश्यक अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।

RO No. 13169/ 31

RO No. 13098/ 20

PRATYUSHAASHAKINAYIKIRAN.COM
Editor : Maya Puranik
Permanent Address : Yadu kirana store ke pass Parshuram nagar professor colony raipur cg
Email : puranikrajesh2008@gmail.com
Mobile : -91-9893051148
Website : pratyushaashakinayikiran.com

जनसम्पर्क विभाग – आरएसएस फीड