रायपुर । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह ने स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता तहत बाल गोपाल अस्पताल के कर्मचारियों को अपने मताधिकार का उपयोग करने की सामूहिक शपथ दिलवाई। कलेक्टर ने कहा कि पांच साल में एक दिन ऐसा आता है जो सिर्फ आपका अर्थात् मतदाता का होता है। इस दिन हम अपने जनप्रतिनिधि का मतदान कर चयन करते हैं। इसके माध्यम से अपनी समस्याओं का समाधान करते हैं और इनके माध्यम से जनहित के मुद्दों को भी सामने लाते हैं। उन्होंने कहा कि हम इस दिन को किसी हाल में ना भूलें और मतदान करने से न चूकें। रायपुर लोकसभा में 07 मई को मतदान होगा। सभी मतधिकार का उपयोग करें और दूसरों को भी प्रेरित करें। कलेक्टर ने अस्पताल के सभी कर्मचारियों को शपथ दिलाई कि हम, भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते है कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाये रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगें। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी गीत ’’लोकतंत्र के ताकत बर अपन वोट ला पहचान, साथ मिलकर जम्मों झन करबो मतदान’’ के माध्यम से मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान सभी अधिकारी-कर्मचारी गीत की बोल दोहराते हुए मतदान करने की अपील की। इस कार्यक्रम में बाल गोपाल चिल्ड्रन हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ अशोक भट्टर ने आज अपने कर्मचारियों के लिए यह घोषणा की कि 7 मई को मतदान कर के ड्यूटी आने वाले कर्मचारी अपनी उंगली पर स्याही का निशान दिखाएगा उसे उचित उपहार देकर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर में ज़िला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विश्वदीप, अतिरिक कलेक्टर देवेन्द्र पटेल, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नंदकुमार चौबे, बाल गोपाल चिल्ड्रन हॉस्पिटल के एमडी आनंद भट्टर ज़िला प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
मतदान करने वाले कर्मचारियों को प्रबंधन करेगा सम्मानित
April 4, 2024
2 Min Read
You may also like
About the author
NEWSDESK

RO No. 13169/ 31
RO No. 13098/ 20
PRATYUSHAASHAKINAYIKIRAN.COM
Editor : Maya Puranik
Permanent Address : Yadu kirana store ke pass Parshuram nagar professor colony raipur cg
Email : puranikrajesh2008@gmail.com
Mobile : -91-9893051148
Website : pratyushaashakinayikiran.com
जनसम्पर्क विभाग – आरएसएस फीड
-
पानी की बूंद-बूंद बचाने के लिए सनातन संस्कृति की पवित्र धारा का अभियान है जल गंगा संवर्धन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Source: MPinfo Hindi News Published on 2026-03-19
-
मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे ‘आनंद के आयाम – राष्ट्रीय संगोष्ठी’ का शुभारंभ
Source: MPinfo Hindi News Published on 2026-03-19
-
मुख्यमंत्री डॉ. यादव जयपुर में इंटरैक्टिव सेशन में उद्योगपतियों से करेंगे संवाद
Source: MPinfo Hindi News Published on 2026-03-19
-
सिंहस्थ-2028 का आयोजन आस्था, आध्यात्म और प्रकृति का अद्भुत समागम होगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Source: MPinfo Hindi News Published on 2026-03-19
-
विक्रमादित्य ने सुशासन के प्रतिमान स्थापित किए, 2 हजार साल बाद भी उनके आदर्श प्रासंगिक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Source: MPinfo Hindi News Published on 2026-03-19




