छत्तीसगढ़

डिप्टी सीएम विजय शर्मा की शिकायत लेकर चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस

रायपुर । नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत द्वारा पीएम मोदी और नवीन जिंदल को लेकर विवादित बयान ने सियासी भूचाल ला दिया है। डॉ. महंत के बयान के बाद भाजपा लगातार हमला कर रही है। इसी बीच उपमुख्यमंत्री व गृह मंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व में भाजपाईयों ने नेता प्रतिपक्ष निवास का घेराव करने की कोशिश की थी। इसको लेकर गुरुवार को कांग्रेस निर्वाचन आयोग पहुंची और बगैर उचित अनुमति नेता प्रतिपक्ष निवास घेरने का आरोप लगाते हुए इससे आचार संहिता का उल्लंघन बताया। कांग्रेस ने डिप्टी सीएम विजय शर्मा मंत्री पद से बर्खास्त करने की मांग की है।
ज्ञापन में कहा गया कि वर्तमान समय में सम्पूर्ण भारत में आचार संहिता लागू है ऐसे स्थिति में छत्तीसगढ़ शासन के गृहमंत्री विजय शर्मा द्वारा अपने नेतृत्व में आचार संहिता का उल्लंघन करते हुये नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के निवास स्थान में भाजपा नेताओं/कार्यकर्ताओं की भीड़ के साथ बंगले के दरवाजा को तोडकर घुसने का जो प्रयास किया गया है वह अत्यंत ही निन्दनीय है। स्वंय छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री द्वारा उक्त विरोध प्रदर्शन करना उनके पद की मार्यदा का घोर उल्लंघन है और आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है।
कांग्रेस ने मांग की है कि गृहमंत्री विजय शर्मा के विरूद्ध आचार संहिता का उल्लंघन किये जाने हेतु तत्काल कार्यवाही की जाए। साथ ही जब तक लोकसभा चुनाव चल रहे है। गृहमंत्री विजय शर्मा को मंत्री पद से बर्खास्त किया जाये। ज्ञापन सौंपने वाले में प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, कांग्रेस विधि विभाग प्रदेश अध्यक्ष देवा देवांगन, मछुआ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एम.आर. निषाद, वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, घनश्याम राजू तिवारी, सुरेन्द्र वर्मा, सत्यप्रकाश सिंह उपस्थित थे।

RO No. 13169/ 31

RO No. 13098/ 20

PRATYUSHAASHAKINAYIKIRAN.COM
Editor : Maya Puranik
Permanent Address : Yadu kirana store ke pass Parshuram nagar professor colony raipur cg
Email : puranikrajesh2008@gmail.com
Mobile : -91-9893051148
Website : pratyushaashakinayikiran.com

जनसम्पर्क विभाग – आरएसएस फीड