Home देश भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर एफआईआर

भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर एफआईआर

4
0

लखनऊ। आचार संहिता उल्लंघन में भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह भी फंस गए हैं। गोंडा की डीएम नेहा शर्मा के तेवर सख्त होने के बाद बिना अनुमति के वाहनों का काफिला निकालने के मामले में बृजभूषण पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। साथ ही उन्हें नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा सांसद के काफिले के बारे में सूचना न देने वाले तीन पुलिस निरीक्षकों से भी जवाब तलब किया गया है। उन्हें स्पष्ट करना होगा कि उनके क्षेत्रों में धारा 144 के उल्लंघन के संबंध में सूचना उपजिलाधिकारी करनैलगंज के कार्यालय में क्यों उपलब्ध नहीं कराई गई। साथ ही, उन्हें इस प्रकरण में विधिक कार्रवाई कर सूचित करने के भी आदेश दिए गए हैं।