रायपुर । छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री दक्षिण विधायक और रायपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल लोकसभा के मद्देनजर लगातार जनता के बीच पहुंच रहे हैं वे जनता से सीधा संवाद स्थापित कर रहे हैं एवं जन समस्याओं और सुझावों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं जिसके लिए उन्होंने एक टोल फ्री नंबर भी जारी किया है जहां जन सुझावों को गंभीरता से सुना एवं उस पर क्रियान्वयन किया जा रहा है । लोकसभा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने अपने जनसंपर्क की स्मृतियां साझा करते हुए कहा की रायपुर लोकसभा की जनता से मिल रहे अपरिमित स्नेह और सहयोग से अभिभूत हूं रायपुर लोकसभा की जनता यह अहसास ही नही होने देती की हम चुनावी मैदान में उतर कर मतदान हेतु जन संपर्क कर रहे हैं जहां जाता हूं लोकसभा क्षेत्र की जनता मुझे अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्य की तरह स्नेह प्रदान कर रही है जगह जगह महिलाएं आरती उतार रही हैं , बुजुर्ग तिलक और पुष्प माला के साथ बृजमोहन से अपने पन के साथ भेंट करते हैं , युवा और बच्चे मेरे साथ सेल्फी लेने उत्साह के साथ आते हैं और उन सभी का बेहतरीन प्रतिसाद भाव विभोर कर देता है रायपुर लोकसभा की जनता का स्नेह देखकर मैं दावे के साथ कह सकता हूं की भारतीय जनता पार्टी और बृजमोहन अग्रवाल रायपुर लोकसभा से ऐतिहासिक जीत की बढ़ रही है और निश्चित ही रायपुर लोकसभा से एक नया कीर्तिमान स्थापित होगा मैं भी रायपुर लोकसभा की जनता से वादा करता हूं की परिवार के वरिष्ठ सदस्य की तरह एक पालक की तरह लोकसभा क्षेत्र के विकास के लिए क्षेत्र वासियों की समस्या के निदान के लिए पूर्व की तरह सदैव चौबीसों घंटे उपलब्ध रहूंगा।
बृजमोहन अग्रवाल का लगातार जनसंपर्क जनता का मिल रहा आशीर्वाद
April 14, 2024
2 Min Read
You may also like
About the author
NEWSDESK

RO No. 13169/ 31
RO No. 13098/ 20
PRATYUSHAASHAKINAYIKIRAN.COM
Editor : Maya Puranik
Permanent Address : Yadu kirana store ke pass Parshuram nagar professor colony raipur cg
Email : puranikrajesh2008@gmail.com
Mobile : -91-9893051148
Website : pratyushaashakinayikiran.com
जनसम्पर्क विभाग – आरएसएस फीड
-
गेहूँ खरीदी में किसानों को नहीं होगी परेशानी : मंत्री श्री कंषाना
Source: MPinfo Hindi News Published on 2026-03-18
-
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर में अग्नि दुर्घटना में दिवंगत नागरिकों को दी श्रद्धांजलि
Source: MPinfo Hindi News Published on 2026-03-18
-
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को समग्र मराठी समाज ने समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में गुढ़ी भेंटकर नववर्ष मनाना आरंभ किया।
Source: MPinfo Hindi News Published on 2026-03-18
-
सिंहस्थ-2028 के लिये एम.पी. ट्रांसको के कार्य एक वर्ष पूर्व पूर्ण करने का लक्ष्य, हो रही है नियमित मॉनिटरिंग : ऊर्जा मंत्री श्री तोमर
Source: MPinfo Hindi News Published on 2026-03-18
-
नव संवत्सरः कृषि, जल और विकास के रोड मैप का संकल्प
Source: MPinfo Hindi News Published on 2026-03-18




