देश

भाजपा जनमत सर्वेक्षणों को करती है प्रायोजित, इन पर न करें विश्वास : ममता बनर्जी

कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को कहा कि जनमत सर्वेक्षण भाजपा द्वारा प्रायोजित होते हैं। उन्होंने लोगों से इन सर्वेक्षणों पर विश्वास न करने को कहा।
मुख्यमंत्री ने शनिवार को मालदा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा किसी भी चुनाव सर्वेक्षण पर विश्वास न करें। ये सभी भाजपा द्वारा प्रायोजित हैं। विधानसभा चुनाव में उन्होंने दावा किया था कि भाजपा 200 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करेगी, पर ऐसा नहीं हुआ। इस बार भी भाजपा पश्चिम बंगाल में सफल नहीं होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस का इंडिया ब्लॉक के साथ कोई गठबंधन नहीं है। मैंने इंडिया ब्लॉक के निर्माण में मुख्य भूमिका निभाई। लेकिन पश्चिम बंगाल में, मैंने भाजपा, कांग्रेस और सीपीआई-एम को हाथ मिलाते देखा। आपको यहां उनमें से किसी को वोट नहीं देना चाहिए। उन्होंने सात चरण के लंबे चुनाव को एक विशेष राजनीतिक दल को लाभ पहुंचाने की साजिश करार दिया।

RO No. 13169/ 31

RO No. 13098/ 20

PRATYUSHAASHAKINAYIKIRAN.COM
Editor : Maya Puranik
Permanent Address : Yadu kirana store ke pass Parshuram nagar professor colony raipur cg
Email : puranikrajesh2008@gmail.com
Mobile : -91-9893051148
Website : pratyushaashakinayikiran.com