रायपुर। विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान विधायक अजीत जोगी ने होटल मैनेजमेंट संस्थान में 13 साल में 23 करोड़ खर्च करने के बाद भी एक भी छात्र के पास नहीं होने पर सवाल किया।मंत्री ताम्रध्वज साहू ने बताया कि संस्थान में भवन निर्माण कार्यों पर 20 करोड़ 71 लाख व्यय किया गया। लैब उपकरण सेटअप पर कोई व्यय नहीं हुआ है. संस्थान की स्थापना से लेकर दिसंबर 2018 तक वेतन भत्तों पर तीन करोड़, 31 लाख स्र्पये भुगतान किया गया। जोगी ने कहा कि मंत्री के उत्तर से जो तस्वीर सामने आई है, वह शर्मसार करने वाली है। 13 साल में 23 करोड़ खर्च करने के बाद भी एक भी व्यक्ति वहां से शिक्षित होकर नहीं निकला। मंत्री साहू ने कहा कि वर्तमान में बिलासपुर उच्च न्यायालय में प्रकरण था। फैसले का इंतजार कर रहे हैं, ताकि इसका उपयोग किया जा सके। जोगी ने कहा कि उच्च न्यायालय ने ऐसा स्टे नहीं दिया है कि इंस्टीट्यूट चालू ना करें। मान्यता के लिए आवेदन लगाया दिया जाए और लैब स्थापित कर दिया जाए। साहू ने कहा कि कोर्ट में प्रिंसिपल और बाकी गए हैं। तो जोगी ने कहा की कार्यवाही के लिए इंतजार मत करिए। इस पर मंत्री ने कहा कि जो सही कदम होगा उठाया जाएगा।
छत्तीसगढ़ में होटल मैनेजमेंट संस्थान पर 13 साल में 23 करोड़ खर्च, एक भी छात्र पास नहीं
July 18, 2019
2 Min Read
You may also like
About the author
NEWSDESK

RO No. 13169/ 31
RO No. 13098/ 20
PRATYUSHAASHAKINAYIKIRAN.COM
Editor : Maya Puranik
Permanent Address : Yadu kirana store ke pass Parshuram nagar professor colony raipur cg
Email : puranikrajesh2008@gmail.com
Mobile : -91-9893051148
Website : pratyushaashakinayikiran.com
जनसम्पर्क विभाग – आरएसएस फीड
-
भोपाल में 14–15 मार्च को होगा फिट इंडिया कार्निवाल
Source: MPinfo Hindi News Published on 2026-03-13
-
नई शिक्षा व्यवस्था से विद्यार्थियों को मिलेगा बहु-विषयक ज्ञान- एसीएस श्री राजन
Source: MPinfo Hindi News Published on 2026-03-13
-
एमपी ट्रांसको ने बिसनूर सब स्टेशन में स्थापित किया 50 एमव्हीए क्षमता का अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर
Source: MPinfo Hindi News Published on 2026-03-13
-
जूनियर डॉक्टर प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल
Source: MPinfo Hindi News Published on 2026-03-13
-
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव का ग्वालियर के घाटीगांव में रोड शो में नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर अभिनन्दन उन्होंने जनता का अभिवादन किया।
Source: MPinfo Hindi News Published on 2026-03-13




