देश

हरियाणा के विधायक राकेश दौलताबाद का निधन, सुबह ही आया था हार्ट अटैक

चंडीगढ़
 हरियाणा लोकसभा चुनावों की वोटिंग के बीच दुखद घटना सामने आई है। गुरुग्राम की बादशाहपुर विधानसभा सीट से विधायक राकेश दौलताबाद (45) की हार्ट अटैक से मौत हुई है। विधायक को सुबह 10:30 बजे के करीब पालम विहार में हार्ट अटैक आया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राकेश दौलताबाद 2019 विधानसभा चुनावों में बादशाहपुर सीट से निर्दलीय चुने गए थे। गुरुग्राम में राकेश दौलताबाद (Rakesh Daultabad) की छवि एक समाजसेवी की थी। 2019 में राकेश दौलताबाद इसी बल पर बीजेपी कैंडिडेट मनीष यादव को हराकर जीत हासिल की थी।

बीजेपी को दिया था समर्थन
बादशाहपुर सीट से जीत हासिल करने के बाद राकेश दौलताबाद ने बीजेपी सरकार को समर्थन दिया था। राज्य में नेतृत्व परिवर्तन के बाद भी राकेश दौलताबाद मौजूदा बीजेपी सरकार को ही समर्थन दे रहे थे। जानकारी के अनुसार हार्ट अटैक आने पर विधायक को पालम विहार स्थित मनीपाल हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। विधायक राकेश दौलताबाद के निधन पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लिखा है कि बादशाहपुर के विधायक और विधानसभा में प्रमुख सहयोगी रहे राकेश दौलताबाद जी के आकस्मिक निधन से आहत और स्तब्ध हूं। राकेश जी के अचानक चले जाने से हरियाणा की राजनीति में एक शून्यता आई है।

राज बब्बर ने भी जताया शोक
गुरुग्राम लोकसभा सीट से कांग्रेस के कैंडिडेट राज बब्बर ने राकेश दौलताबाद के असमय निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। राज बब्बर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि स्तब्ध हूं और बेहद दुःखी। उनका हंसता मुस्कुराता चेहरा मेरी आंख के आगे से नहीं हट रहा। गुड़गांव के बादशाहपुर से विधायक राकेश दौलताबाद जी के निधन की ख़बर ने झकझोर दिया है। परिवार को कैसे हौसला दूं। ये सब अचानक कैसे हो गया। मैं प्रार्थना कर रहा हूं। ईश्वर परिजनों को संबल दें। विधायक राकेश दौलताबाद के निधन पर पूर्व मंत्री गीता भुक्कल ने व्यक्त किया शोक व्यक्त किया है। भुक्कल ने राकेश दौलताबाद के निधन को बताया क्षेत्र के साथ साथ निजी क्षति बताया है। भुक्कल ने कहा कि इस तरह से राकेश दौलताबाद का जाना बेहद दुखदायी है।

गुरुग्राम संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर ने भी राकेश दौलताबाद के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'स्तब्ध हूं और बेहद दुःखी. उनका हंसता मुस्कुराता चेहरा मेरी आंखों के आगे से नहीं हट रहा. गुड़गांव के बादशाहपुर से विधायक राकेश दौलताबाद के निधन की खबर ने झकझोर दिया है. परिवार को कैसे हौसला दूं. ये सब अचानक कैसे हो गया. मैं प्रार्थना कर रहा हूं. ईश्वर परिजनों को संबल दें.'

राकेश दौलताबाद के निधन की सूचना पाकर जेजेपी से लोकसभा प्रत्याशी राहुल फाजिलपुरिया और भाजपा नेता मुकेश पहलवान भी अस्पताल पहुंचे. उन्होंने बादशाहपुर से इंडियन नेशनल लोकदल के टिकट पर दो बार विधानसभा का चुनाव लड़ा, लेकिन दोनों ही बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और तीसरी बार निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया और इस बार उन्हें जीत मिली. दिवंगत विधायक के दो बच्चे हैं. दो साल पहले कोविड में उनके छोटे भाई की मौत हो गई थी.

RO No. 13169/ 31

RO No. 13098/ 20

PRATYUSHAASHAKINAYIKIRAN.COM
Editor : Maya Puranik
Permanent Address : Yadu kirana store ke pass Parshuram nagar professor colony raipur cg
Email : puranikrajesh2008@gmail.com
Mobile : -91-9893051148
Website : pratyushaashakinayikiran.com

जनसम्पर्क विभाग – आरएसएस फीड